सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Indian Railways Summer Special Trains: Two One-Way Services from Agra to Howrah

यात्रीगण ध्यान दें: हावड़ा के लिए चलेंगी दो समर स्पेशल ट्रेनें, ईदगाह स्टेशन पर होगा ठहराव; नोट करें टाइम

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 23 Apr 2026 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार

गर्मी और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा के लिए दो वनवे समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने का फैसला किया है। इन ट्रेनों का ठहराव आगरा के ईदगाह स्टेशन पर रहेगा, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी।

Indian Railways Summer Special Trains: Two One-Way Services from Agra to Howrah
ईदगाह रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

गर्मी की छुट्टियों और यात्रियों की भीड़ देखते हुए रेलवे ने हावड़ा के लिए दो वनवे समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है। इससे आगरा के यात्रियों को पटना, गया, धनबाद, आसनसोल और हावड़ा जाने में सुविधा होगी। दोनों विशेष ट्रेनों का ठहराव ईदगाह स्टेशन पर रहेगा।
Trending Videos

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 04803 जोधपुर-हावड़ा वनवे स्पेशल 25 अप्रैल की रात 3:40 बजे ईदगाह आगरा पहुंचेगी और 3:45 बजे रवाना होगी। इसमें 18 स्लीपर, 1 एसी थर्ड और 2 एसएलआरडी सहित कुल 21 कोच रहेंगे। वहीं गाड़ी संख्या 09715 खातीपुरा-हावड़ा वनवे स्पेशल 24 अप्रैल को रात 9:35 बजे ईदगाह पहुंचेगी और 9:37 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 10 स्लीपर, 8 सामान्य, 1 एसी थर्ड और 2 एसएलआरडी कोच लगाए जाएंगे। इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से आगरा मंडल के यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में आसानी होगी और लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुगम होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed