सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kabaddi Coach at Agra Stadium Levels Serious Allegations Against RSO

UP: 'मुझे बचा लीजिए', अस्पताल से रोते हुए कबड्डी कोच ने लगाई गुहार; आरएसओ पर लगाए गंभीर आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 30 Mar 2026 12:53 PM IST
विज्ञापन
सार

कबड्डी कोच विजयलक्ष्मी सिंह ने पहले भी खेल विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर आदर्श कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन और अभद्र व्यवहार की शिकायत की थी। उनका कहना है कि अधिकारी और कर्मचारी भी डरे हुए हैं इसलिए वे भी उनका हाल नहीं पूछ रहे हैं।

Kabaddi Coach at Agra Stadium Levels Serious Allegations Against RSO
अस्पताल में भर्ती कोच ने आरएसओ पर लगाए गंभीर आरोप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम का विवाद और तूल पकड़ता जा रहा है। कबड्डी कोच और हॉस्टल वार्डन विजयलक्ष्मी सिंह ने अस्पताल से रोते हुए खुद को बचाने की गुहार लगाई है। शहर के खेल जगत में ये मामला चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने आरएसओ संजय शर्मा पर गाली-गलौज और धक्के देकर ऑफिस से बाहर निकालने के भी आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वह दहशत और मानसिक तनाव में हैं। जिसके कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
Trending Videos


विजयलक्ष्मी सिंह ने बताया कि इस घटना से उनका परिवार भी काफी चिंतित है। उनके पति रात तक आगरा पहुंच जाएंगे। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि स्टेडियम के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने उनका हाल जानने के लिए फोन तक नहीं किया। उनका कहना है कि अधिकारी और कर्मचारी भी डरे हुए हैं इसलिए वे भी उनका हाल नहीं पूछ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयलक्ष्मी सिंह ने अस्पताल से ही प्रशासन और खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है। गौरतलब है कि विजयलक्ष्मी सिंह ने इससे पहले भी खेल विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर आदर्श कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन और अभद्र व्यवहार की शिकायत की थी।            
क्या है पूरा मामला:
कबड्डी कोच और हॉस्टल वार्डन ने आरएसओ संजय शर्मा पर गाली-गलौज और धक्के देकर ऑफिस से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई। वहीं, तनाव के बाद हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed