फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kuberpur and Keetham Goods Sheds to Get High-Tech Facilities

माल ढुलाई होगी आसान: कुबेरपुर-कीठम के नए मालगोदाम होंगे हाईटेक, कारोबार को मिलेगी रफ्तार

Sat, 22 Aug 2026 12:41 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 12:41 PM IST
सार

कुबेरपुर और कीठम के नए मालगोदाम शुरू होने से आगरा मंडल के कारोबारियों को माल की ढुलाई और उठान में सुविधा मिलेगी। दोनों केंद्रों पर सुविधाओं को आधुनिक बनाया जाएगा। कुबेरपुर में 42 करोड़ रुपये से मालगोदाम और 57.98 करोड़ रुपये से लूप व गुड्स लाइन तैयार हुई है, जबकि कीठम मालगोदाम 35 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

विज्ञापन
Kuberpur and Keetham Goods Sheds to Get High-Tech Facilities
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा मंडल में कुबेरपुर और कीठम के नए मालगोदाम शुरू होने से कारोबारियों को माल की ढुलाई में आसानी होगी। यमुना ब्रिज मालगोदाम को सीमेंट रैक के लिए तीन माह तक प्रतिबंधित किया गया। इसके बाद कुबेरपुर और कीठम को वैकल्पिक केंद्र बनाया गया। यहां सुविधाओं को हाईटेक किया जाएगा। इससे आगरा के कारोबार को रफ्तार मिल सकेगी।
विज्ञापन


कुबेरपुर में 42 करोड़ रुपये की लागत से मालगोदाम और 57.98 करोड़ रुपये में लूप व गुड्स लाइन तैयार की गई है। यहां एक साथ दो रैक की क्षमता है। कीठम मालगोदाम को हाल में 35 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। वर्तमान में यहां एक ही लाइन चालू है।
विज्ञापन


यमुना ब्रिज पर पांच लाइनें हैं और एक समय में तीन रैक प्लेस हो सकती हैं। कीठम और कुबेरपुर में मुख्य रूप से सीमेंट व अन्य सभी की रैक प्लेस की जा रही हैं जबकि यमुना ब्रिज पर खाद्य तेल, नमक, खाद, आयरन कॉइल और रिफाइंड आदि की रैक आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे आगरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि यमुना ब्रिज मालगोदाम पर रैक को कम किया जाएगा। सीमेंट की रैक को प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कीठम में माल उठान के लिए 72 घंटे और कुबेरपुर और यमुना ब्रिज मालगोदाम पर 12 घंटे का समय दिया जा रहा है। अगर निर्धारित तय समय में माल का उठान नहीं किया जाता है। तो 75 रुपये प्रति वैगन के हिसाब से शुल्क लिया जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed