फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lab staff at SN Medical College beat attendants of patients in Agra

एसएन में तीमारदारों की पिटाई: लैब स्टाफ ने मोबाइल भी तोड़े, जांच के लिए रुपये मांगने का आरोप; पुलिस पहुंची

Sun, 18 Oct 2026 11:45 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 18 Oct 2026 11:45 PM IST
सार

आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज में रविवार रात मरीज के तीमारदारों की पिटाई की गई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Lab staff at SN Medical College beat attendants of patients in Agra
तीमारदारों से मारपीट और मोबाइल तोड़े। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रविवार रात सर्जरी विभाग में लैब स्टाफ ने तीमारदारों की पिटाई कर दी। आरोप है कि उनके दो मोबाइल भी तोड़ दिए। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन उनके सामने भी अभद्रता की गई। बाद में पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन


पथवारी निवासी सुधांशु कठेरिया ने बताया कि उनके फूफा वीरेंद्र सिंह (47) शिकोहाबाद में रहते हैं। रेल हादसे में उनके दोनों पैर कट गए थे। इस पर बीते बृहस्पतिवार को उन्हें नई सर्जरी बिल्डिंग में भर्ती कराया। रात में डॉक्टर ने खून की जांच कराने के लिए कहा तो मैं अपने फुफेरे भाई अंकित कठेरिया के साथ खून का नमूना लेकर दूसरी मंजिल पर स्थित लैब में पहुंचा।
विज्ञापन


जांच के लिए स्टाफ आशुतोष ने 265 रुपये शुल्क मांगा। पूछा कि जांच के लिए पैसे लगते हैं, निशुल्क नहीं होती है। इस पर स्टाफ बोला कि जांच करानी है तो कराओ, नहीं तो यहां से जाओ। इस पर हमने भुगतान कर दिया। फोन से वीडियो बनाई और फोटो खींच ली। इससे स्टाफ भड़क गया और बाहर निकल कर मोबाइल छीन कर तोड़ दिया। कर्मचारियों को बुलाकर उन्हें और उनके फुफेरे भाई को पीटने लगे। उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को कॉल की। पुलिस ने आकर जांच की। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि तीमारदार से लैब स्टाफ की मारपीट की जानकारी मिली है। प्रमुख अधीक्षक को भेजकर जांच कराई जा रही है। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार का कहना है कि मामले में शिकायत के आधार पर जांच कराई जाएगी। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed