सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lawyers Create Ruckus at Police Station Over Detention of Advocate

Agra: शिकायत करने पहुंचे अधिवक्ता को हवालात में किया बंद, वकीलों का थाने में हंगामा; पड़ोसी से हुआ था विवाद

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 16 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के सिकंदरा थाने में अधिवक्ताओं ने हंगामा कर दिया। अधिवक्ता को हवालात में रखने का विरोध करते हुए नारेबाजी की। पुलिस ने मामले में दोनो पक्षों का शांतिभंग में चालान किया है।

Lawyers Create Ruckus at Police Station Over Detention of Advocate
सिकंदरा थाने में वकीलों का हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मारपीट की शिकायत करने गए अधिवक्ता को ही हिरासत में लेने पर अधिवक्ताओं ने सिकंदरा थाने में हंगामा किया। थाना प्रभारी पर आरोप लगाकर नारेबाजी की। पुलिस ने मारपीट करने वाले दाेनों पक्ष का शांतिभंग में चालान किया।
Trending Videos


थाना सिकंदरा के मोहम्मदपुर गांव निवासी अधिवक्ता भूपेंद्र बघेल के मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। उनका आरोप है कि सुबह निर्माण कार्य के लिए बालू और अन्य सामान मंगाया था। घर के बाहर ट्रक खाली करते समय पड़ोसी राजवीर और उनके परिवार के अन्य लोगों ने मारपीट की। वह जब शिकायत करने थाने पहुंचे तो उन्हें हवालात में बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना पर महाराणा प्रताप बार एसोसिएशन के रिषि राज चौहान, दीपक यादव, शुभम, विमलन बघेल, नरेंद्र बघेल समेत भारी संख्या में अधिवक्ता थाने पहुंच गए। अधिवक्ता को हवालात में रखने का विरोध करते हुए नारेबाजी की। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष ने मारपीट की थी। दोनों ओर के लोगों को चोट हैं। घायलों का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया है। अन्य आरोप निराधार हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed