{"_id":"69826858a5952eeb290a6fb6","slug":"loans-worth-rs-3447-lakh-were-obtained-on-47-two-wheelers-using-fake-documents-two-arrested-agra-news-c-364-1-ag11019-124654-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फर्जी दस्तावेज से 47 दोपहिया वाहनों पर कराया 34.47 लाख का लोन, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फर्जी दस्तावेज से 47 दोपहिया वाहनों पर कराया 34.47 लाख का लोन, दो गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना सिकंदरा पुलिस ने फर्जी दस्तावेज से लोन लेकर ठगी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर फाइनेंस कंपनी से 47 दोपहिया वाहनों पर 34.47 लाख रुपये का लोन लेकर ठगी का आरोप है। आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। मामले में जून 2023 में 6 नामजद और 47 अन्य पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
पुलिस ने बताया कि 16 जून 2023 को एलटी फाइनेंस लिमिटेड के क्षेत्रीय सेल्स प्रबंधक नीलेश विश्वकर्मा की शिकायत पर सेल्स ऑफिसर दीपक कुमार, कारगिल चौराहा स्थित रामा मोटर्स के संचालक जयपुर हाउस निवासी अनुरतन अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, सीमा अग्रवाल और मां भगवती होंडा के संचालक फतेहपुरसीकरी निवासी नरेंद्र शर्मा और 47 अन्य पर धोखाधड़ी कर 34.47 लाख रुपये के वाहन लोन लेने के आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने सोमवार रात जोनल पार्क के पास से कंपनी के सेल्स ऑफिसर मलपुरा के निवासी दीपक कुमार और हरीपर्वत क्षेत्र के राहुल कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया। एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिक ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Trending Videos