फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Elections 2019 Rajnath Singh addresses public meeting in Mathura

मथुरा में बोले राजनाथ सिंह- जब इंदिरा की जय जयकार हो सकती है तो मोदी की क्यों नहीं

Mon, 15 Apr 2019 05:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Apr 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Rajnath Singh addresses public meeting in Mathura
जनसभा को संबोधित करते राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राजनाथ के निशाने पर जहां कांग्रेस पार्टी रही, तो वहीं सपा-बसपा और रालोद गठबंधन पर भी हमला बोला। 
विज्ञापन


राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस कहती है सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय नरेंद्र मोदी को क्यों? जब सन 1971 में इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी, तब संसद में अटल बिहारी वाजपेयी ने इंदिरा गांधी की प्रशंसा की थी। इंदिरा की जय जयकार हो सकती है मोदी की क्यों नहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वो कहते हैं सत्ता में आए तो राष्ट्रद्रोह का कानून समाप्त कर देंगे और हम कहते हैं यदि सत्ता में आए तो इस कानून को और कड़ा करेंगे, लेकिन दुरुपयोग नहीं होने देंगे। राजनाथ ने एलान किया कि हमारी सरकार बनी तो किसान क्रेडिट कार्ड पर एक लाख तक के तर्ज पर पांच साल के लिए कोई ब्याज नहीं लगेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्षी दल मोदी के बारे में गंदे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वो कहते हैं कि चौकीदार चोर है। जबकि दुनिया जानती है कि हमारा चौकीदार प्योर है, दोबारा पीएम बनना श्योर, समस्याओं के लिए क्योर है, मोदी वन्स मोर है।

गठबंधन पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सपा और बसपा ने मन में गांठ होने के बावजूद मोदी को रोकने के लिए गठबंधन कर लिया है। गठबंधन की बैलगाड़ी पर कांग्रेस ने भी सवार होने की कोशिश की। मोदी रोको की नकारात्मक सोच कामयाब नहीं होगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed