फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   LPG cylinder booking Update LPG cylinder supply halted for consumers due to non-completion of e-KYC

गैस बुकिंग पर बड़ा अपडेट: एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा सिलिंडर, रोकी गई सप्लाई; आज ही करें ये काम

Tue, 01 Sep 2026 09:56 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 01 Sep 2026 09:56 PM IST
सार

एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति रोक दी गई है। ऐसे में अब उपभोक्ताओं को एजेंसी पर जाकर अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद ही उनकी सिलिंडर की आपूर्ति बहाल हो सकेगी।

विज्ञापन
LPG cylinder booking Update LPG cylinder supply halted for consumers due to non-completion of e-KYC
एलपीजी गैस - फोटो : ANI

विस्तार

एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक ई-केवाईसी कराने की निर्धारित समय सीमा समाप्त हो गई। इससे आगरा जिले के करीब एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्ति विभाग और पेट्रोलियम कंपनियों ने सत्यापन प्रक्रिया के लिए बार-बार चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


विभागीय निर्देशों के अनुसार मियाद पूरी होते ही ई-केवाईसी न कराने वाले उपभोक्ताओं का डाटा होल्ड पर डाला जा रहा है, जिससे प्रभावित उपभोक्ता अब न तो ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन माध्यम से गैस सिलिंडर की बुकिंग करा सकेंगे। इसके साथ ही वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से गैस एजेंसियों को भी सख्त आदेश दिए गए हैं कि वे बिना सत्यापन वाले खातों में रिफिल जारी न करें।
विज्ञापन


 

बता दें, जिले में पंजीकृत कुल 13.5 लाख एलपीजी उपभोक्ताओं में से इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहक शामिल हैं। तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया था कि फर्जी और डुप्लीकेट कनेक्शनों की पहचान करने और पात्र लाभान्वितों तक सब्सिडी की सटीक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए यह सत्यापन प्रक्रिया अनिवार्य की गई थी। हालांकि गैस एजेंसियों पर उमड़ रही भारी भीड़, सर्वर की तकनीकी खामियों और आमजन की ढिलाई के कारण भी लोग अंतिम तिथि तक ई-केवाईसी नहीं करा सके।
 

जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि ई-केवाईसी की मियाद को आगे नहीं बढ़ाया गया है। हालांकि उपभोक्ता अब भी अपनी संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर आधार कार्ड और बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से अपने कनेक्शन को पुन: सक्रिय कराने के लिए संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-दिल्ली में चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म: महिला आयोग सख्त, पुलिस कमिश्नर से मांगा जवाब; दिए ये निर्देश
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed