सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   LPG Helpline Numbers Turn Helpless in Agra Consumers Struggle to Register Complaints

LPG Crisis: गैस कंपनियों के हेल्पलाइन नंबर हुए 'हेल्पलेस', कॉल व्यस्त या फिर बंद; उपभोक्ता हो रहे परेशान

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 13 Mar 2026 11:00 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में गैस सिलिंडर की आपूर्ति में देरी के बीच कंपनियों के हेल्पलाइन नंबर भी उपभोक्ताओं के लिए बेकार साबित हो रहे हैं। कॉल लगातार व्यस्त या बंद मिलने से लोग शिकायत दर्ज कराने के लिए एजेंसियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
 

LPG Helpline Numbers Turn Helpless in Agra Consumers Struggle to Register Complaints
उपभोक्ता हो रहे परेशान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

 शहर में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को सिलिंडर बुकिंग और आपूर्ति को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस कंपनियों के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करना मुश्किल हो गया है। कई नंबरों पर कॉल करने पर लाइन लगातार व्यस्त मिलती है, कुछ पर सेवा उपलब्ध नहीं है... का संदेश आता है, जबकि कई नंबरों पर बार-बार प्रयास के बाद भी कोई जवाब नहीं मिलता। ऐसे में उपभोक्ता अपनी समस्या लेकर कहां जाएं, यह बड़ी परेशानी बन गई है।
Trending Videos


उपभोक्ताओं का आरोप है कि हेल्पलाइन से संपर्क न होने के कारण सिलिंडर की बुकिंग और सप्लाई से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराना भी मुश्किल हो रहा है। इससे घरेलू रसोई का कामकाज प्रभावित हो रहा है। वाटरवर्क्स निवासी आरती ने बताया कि उन्होंने तीन दिन पहले सिलिंडर बुक कराया था, लेकिन अभी तक हॉकर सिलिंडर लेकर नहीं पहुंचा। कई बार हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं टेढ़ी बगिया निवासी राजेश कुमारी का कहना है कि बुकिंग के बाद भी कई बार हॉकर समय पर सिलिंडर नहीं पहुंचाते। मजबूरन एजेंसी पर जाकर घंटों लाइन में लगना पड़ता है, तब कहीं जाकर सिलिंडर मिल पाता है। इससे रोजमर्रा की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed