फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man accused of misconduct with BJP leader sentenced to 10 years in prison

यूपी न्यूज: भाजपा नेत्री को घर में बंधक बनाकर किया था दुष्कर्म, दोषी को 10 साल कारावास की सजा; जुर्माना भी लगा

Thu, 27 Aug 2026 09:24 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 27 Aug 2026 09:24 PM IST
सार

आरोपी ने बातचीत के दाैरान भाजपा नेत्री से मोबाइल नंबर ले लिया। फोन पर बात कर नजदीकियां बढ़ा लीं। इसके बाद डराने लगा। आरोपी ने भाजपा नेत्री को उनके घर ही बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
Man accused of misconduct with BJP leader sentenced to 10 years in prison
कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

आगरा में भाजपा की नेता से दुष्कर्म और अन्य आरोपों के मामले में अदालत ने थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नुनहाई निवासी इमरान उर्फ कामरान को दोषी पाया। अपर जिला जज-4 पवन कुमार श्रीवास्तव ने 10 साल कारावास के साथ 1.25 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन


थाना ट्रांस यमुना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी इमरान उर्फ कामरान उनके पति का दोस्त था। इस वजह से उसका घर पर आना-जाना था। इस दौरान उसने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। फोन पर बात कर नजदीकियां बढ़ा लीं। इसके बाद डराने लगा। 21 जुलाई, 2023 को दोपहर को आरोपी उनके घर आ गया। 
विज्ञापन


अकेला देख बंधक बना लिया और दुष्कर्म किया। विरोध पर मारपीट कर घायल कर दिया। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो परिवार सहित जान से मार देगा। इससे पीड़िता अवसाद में चली गई। पति के समझाने पर 21 अक्तूबर, 2023 को थाने में शिकायत की। विवेचक ने 25 अक्तूबर, 2023 को अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था। अभियोजन पक्ष की तरफ से उक्त मामले में पीड़िता सहित 5 गवाह अदालत में पेश किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed