फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man Allegedly Lured with Liquor to Record Fake Assault Video Against Constable

शराब का लालच: सिपाही के खिलाफ बनवाई मारपीट की फर्जी वीडियो, सोशल मीडिया पर की वायरल; अब युवक ने खोला राज

Sat, 29 Aug 2026 10:33 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 29 Aug 2026 10:33 AM IST
सार

आगरा के खंदौली में सिपाही पर मारपीट का आरोप लगाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद युवक अपने बयान से पलट गया। युवक का कहना है कि दूसरे व्यक्ति ने शराब पिलाने का लालच देकर सिपाही के खिलाफ वीडियो बनवाई और उसे वायरल कर दिया।

 

विज्ञापन
Man Allegedly Lured with Liquor to Record Fake Assault Video Against Constable
UP Police Constable - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब के ठेके पर खड़े एक युवक ने बृहस्पतिवार रात को सिपाही पर मारपीट का आरोप लगाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शुक्रवार को युवक अपने बयान से पलट गया। उसने कहा कि वीडियो एक अन्य युवक के कहने पर बनाया था। उसने शराब पिलाने का लालच दिया था। इस कारण ही वो झांसे में आ गया। मामले में पुलिस ने युवक से तहरीर ली है।
विज्ञापन


मामला बृहस्पतिवार रात करीबन 11:30 बजे का है। नगला चतुरा निवासी गोलू एक अस्पताल में काम करता है। देर शाम वह अपने साथी के साथ लौट रहा था। दोनों खंदौली क्षेत्र में शराब के ठेके पर शराब लेने के लिए रुके थे। तभी बाइक पर युवकों को देखकर सिपाही हरीश शर्मा आ गए। ठेके के पास खड़े होने का कारण पूछा। इसके बाद घर जाने के लिए कहा। आरोप है कि कुछ देर बाद खंदौली निवासी आशीष दुबे मौके पर पहुंचा। उसने गोलू को शराब देने का लालच दिया और सिपाही हरीश शर्मा के खिलाफ मारपीट व गाली-गलौज की वीडियो बनवा ली।
विज्ञापन


वीडियो को बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। साथ ही एक्स के माध्यम से पुलिस अधिकारियों को भी टैग कर शिकायत की गई। वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद शुक्रवार सुबह गोलू थाना खंदौली पहुंचा। उसने आशीष दुबे के खिलाफ पुलिसकर्मी की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि शराब का लालच देकर आशीष दुबे ने सिपाही के खिलाफ झूठी वीडियो बनवा कर वायरल की थी। उसने ऐसा क्यों किया, इसकी जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed