{"_id":"69b7841e04fb1ce4520434af","slug":"man-posing-as-lawyer-accused-of-cheating-12-lakh-in-land-deal-in-agra-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: जमीन दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी, खुद को अधिवक्ता बताकर नहीं कराया बैनामा; FIR हुई दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: जमीन दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी, खुद को अधिवक्ता बताकर नहीं कराया बैनामा; FIR हुई दर्ज
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 16 Mar 2026 09:46 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में खुद को अधिवक्ता बताने वाले व्यक्ति पर जमीन का सौदा कर 12 लाख रुपये लेने और बैनामा न कराने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर सिकंदरा थाने में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
खुद को अधिवक्ता बताने वाले व्यक्ति ने जमीन का सौदा कर आवास विकास कॉलोनी निवासी युवक से 12 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद बैनामा करने से मना कर दिया। डीसीपी सिटी से शिकायत के बाद थाना सिकंदरा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-7 निवासी मदन मोहन शर्मा ने डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास से शिकायत की। बताया कि उन्होंने मूलरूप से फिरोजाबाद और वर्तमान में लॉयर्स कॉलोनी निवासी राजेश कुमार तांगर से सिकंदरा क्षेत्र में दो बीघा जमीन का सौदा 15.50 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से किया था। 21 जनवरी, 2025 को इकरारनामा हुआ। उसी दिन अग्रिम भुगतान के चेक से 5 लाख रुपये दिए।
इसके बाद 25 मार्च, 2025 को दो लाख रुपये नकद और अलग-अलग तिथियों पर पांच लाख रुपये नकद गवाहों के सामने दिए। कुल 12 लाख रुपये देने के बाद भी बैनामा नहीं किया गया। तकादा करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी ने कार्रवाई से बचने के लिए आधार कार्ड पर फिरोजाबाद की जगह आगरा का पता लिखवा दिया है।
Trending Videos