{"_id":"673185d5b4b8080015078d6d","slug":"marriage-procession-will-be-able-to-cross-only-the-intersection-on-mg-road-diversion-will-remain-on-fatehabad-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MG Road: एमजी रोड पर सिर्फ चौराहा पार कर सकेंगी बरात, फतेहाबाद रोड पर रहेगा डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MG Road: एमजी रोड पर सिर्फ चौराहा पार कर सकेंगी बरात, फतेहाबाद रोड पर रहेगा डायवर्जन
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 11 Nov 2024 09:49 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में शादियों की सीजन शुरू होने से पहले पुलिस ने ट्रैफिक प्लान पर योजना तैयार कर ली है। इसके तहत एमजी रोड पर बरात को सिर्फ चौराहा पार करने की अनुमति रहेगी।
बरात
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शादियां शुरू होते ही शहर की सड़कों पर जाम लगना आम है। इससे निपटने के लिए यातायात पुलिस ने प्लान बनाया है। एमजी रोड पर बरातों का प्रतिबंध रहेगा। बरात को सिर्फ चाैराहा पार करने की अनुमति होगी। वहीं फतेहाबाद रोड के लिए डायवर्जन लागू कर प्लान ए और बी बनाया गया है। 8 मोबाइल टीम लगाई गई हैं। इनमें 1 सिपाही और 1 होमगार्ड रहेंगे। इनके साथ ही दो अतिरिक्त टीआई भी रहेंगे। स्मार्ट सिटी के कैमरों से भी नजर रखी जाएगी।
सहायक पुलिस आयुक्त यातायात सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि एमजी रोड पर मैरिज होम नहीं हैं। इसके बावजूद कई बार बरातें आ जाती हैं, जाम लगता है। इसे रोकने के लिए यातायात पुलिस की दो मोबाइल टीमें रहेंगी। अगर, कहीं बरात चल रही होगी तो यातायात का संचालन करेंगी। इसके अलावा दो टीमें फतेहाबाद रोड के लिए लगाई गई हैं। चार टीमें एमजी मार्ग-2 पर रहेंगी। इस मार्ग पर पंचकुइयां से लेकर बोदला तक कई मैरिज होम हैं। आम दिनों में ही यातायात अधिक रहता है। बरात आने से ज्यादा दिक्कत होती है। मोबाइल टीम वाहनों को निकलवाएगी।
ये भी पढ़ें - सीएम डैशबोर्ड: कानून व्यवस्था में आगरा की हालत बेहद खराब, 10 में से 5.06 अंक मिले...16वें नंबर पर फिरोजाबाद
फतेहाबाद रोड पर डायवर्जन
फतेहाबाद रोड पर होटल हैं। इस कारण सहालग के दाैरान यातायात का दबाव इस मार्ग पर अधिक रहता है। यहां प्लान ए और बी बनाया गया है। इसे जाम लगने की स्थिति में लागू किया जाएगा। प्लान ए के तहत माल रोड से फतेहाबाद रोड के बीच वाहन अधिक होने पर व्यावसायिक वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। उन्हें अमर होटल, एकता चाैकी और शमसाबाद रोड पर निकाला जाएगा। वहीं प्लान बी के तहत अमर होटल से एकता चाैकी की तरफ जाने वाले व्यावसायिक वाहनों को शमसाबाद से होकर निकाला जाएगा। यह वाहन साै फुटा पर नहीं मुड़ेंगे। फतेहाबाद रोड, होटल रमाडा से शहर में आने वाले व्यावसायिक वाहन रिेंग रोड होकर जाएंगे।
क्रेन भी रहेगी
शादियों में आने वाले लोग वाहनों को मैरिज होम के बाहर सड़क पर खड़ा कर देते हैं। सभी थाना पुलिस से कहा गया है कि वह मैरिज होम और होटल संचालक से संपर्क कर वाहनों को पार्किंग में खड़ा कराएं। लापरवाह पर कार्रवाई करें। इसके लिए क्रेन भी उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा एमजी रोड और फतेहाबाद रोड के लिए अलग से दो टीआई की डयूटी लगाई गई है।
Trending Videos