फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman dies under suspicious circumstances in Agra

विवाहिता की दर्दनाक माैत: मरने से पहले दी धमकी, फिर तेजाब पीकर दी जान; ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप

Tue, 11 Aug 2026 06:24 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 11 Aug 2026 06:24 AM IST
सार

पति पर आरोप है कि शादी के बाद दहेज की मांग करने लगा। मांग पूरी नहीं करने पर आए दिन पिटाई करता था। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances in Agra
मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के कृष्णा बाग काॅलोनी (थाना ट्रांस यमुना) में सोमवार को जूता कारीगर आकाश की पत्नी मुस्कान (20) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। दूसरी ओर ससुरालियों ने तेजाब पीकर जान देने की बात कही। एक वीडियो भी दिखाया, जिसमें महिला जान देने की बात कर रही है। हालांकि पुलिस ने इस तरह के किसी वीडियो की जानकारी से इन्कार किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


मुस्कान के पिता धनौली, मलपुरा निवासी भूपेंद्र का कहना है कि सामूहिक विवाह समारोह में लड़का पसंद किया था। मगर वह शादी के बाद दहेज की मांग करने लगा। मांग पूरी नहीं करने पर आए दिन पिटाई करता था। गला दबाकर उनकी बेटी की हत्या कर दी। मुस्कान की शादी टेढ़ी बगिया के आकाश से 2 मार्च 2024 को हुई थी। आकाश जूते की फैक्टरी में काम करता है।
विज्ञापन


 

आकाश ने दोपहर में 1 बजे काॅल किया, बताया कि मुस्कान की हालत खराब है। वह पहुंचे तो बेटी अस्पताल में भर्ती थी। कुछ देर इलाज के बाद मौत हो गई। उन्होंने दामाद आकाश, उसके भाई अनिल, गुड्डू, भाभी अल्पना के खिलाफ दहेज के लिए हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।

 

ससुरालियों के पास मृतका का वीडियो
आकाश के भाई अनिल का कहना है कि सोमवार सुबह करीब सात बजे आकाश का मुस्कान से झगड़ा हुआ था। भाभी पोइया स्थित महादेव मंदिर में पूजा के लिए जाना चाहती थी। वह आत्महत्या करने की धमकी भी दे रही थी। उनके पास बातचीत का वीडियो भी है। हालांकि वीडियो पुलिस के पास नहीं पहुंचा है।

 
विज्ञापन

कराई जा रही जांच
मृतका की शादी को दो साल हुए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट का इंतजार है। तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच कराई जा रही है। - श्वेता वर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त, छत्ता

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed