{"_id":"6aa8cd0648f891770b09c0f0","slug":"mbbs-and-bds-429-seats-remain-vacant-in-private-medical-colleges-second-round-counselling-to-begin-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एमबीबीएस और बीडीएस की 429 सीटें रह गईं खाली, इन मेडिकल कॉलेजों में नहीं मिले छात्र; फिर होगी काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एमबीबीएस और बीडीएस की 429 सीटें रह गईं खाली, इन मेडिकल कॉलेजों में नहीं मिले छात्र; फिर होगी काउंसिलिंग
Tue, 15 Sep 2026 10:13 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 15 Sep 2026 10:13 AM IST
सार
आगरा समेत आसपास के निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस की 429 सीटें पहले चरण की नीट यूजी काउंसिलिंग के बाद भी खाली रह गईं। कुल 1366 सीटों में 937 पर प्रवेश हुआ है, जबकि एसएन मेडिकल कॉलेज की राज्य कोटे की सभी 167 एमबीबीएस सीटें भर गई हैं।
विज्ञापन
महिला चिकित्सक सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में नीट यूजी काउंसिलिंग में निजी कॉलेज में सीट नहीं भर पाईं। इनमें एमबीबीएस और बीडीएस की 429 सीटें रिक्त रह गई हैं। इन पर दूसरे चरण में काउंसिलिंग होगी। एसएन मेडिकल काॅलेज की एमबीबीएस की राज्य कोटे की 167 सीटों पर प्रवेश हो गया है।
नीट काउंसिलिंग प्रभारी डॉ. करुणा शंकर दिनकर ने बताया कि एसएन मेडिकल कॉलेज, शिकोहाबाद के फूलन सिंह मेडिकल कॉलेज, फिरोजाबाद का एफएच मेडिकल कॉलेज और मथुरा के केडी डेंटल कॉलेज, केएम मेडिकल कॉलेज और एसकेएस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस और बीडीएस की 1366 सीटों पर आठ सितंबर से काउंसिलिंग चल रही थी।
इसमें से 937 पर ही प्रवेश हुआ है। एसएन की सभी सीटें भर गई हैं, रिक्त रहीं सीटें निजी काॅलेजों की है। अगले चरण में इन पर काउंसिलिंग होगी।