सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minor Girl Assault Case in Agra Malpura Village

टेंपो में हैवानियत: ट्यूशन जा रही छह वर्षीय मासूम से गंदी हरकत, फिर गुप्तागों को काटा; दरिंदे को नहीं आया रहम

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 27 Apr 2026 07:59 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के मलपुरा क्षेत्र में ट्यूशन जा रही 6 वर्षीय छात्रा के साथ युवक द्वारा टेंपो में ले जाकर दरिंदगी का आरोप लगा है। घटना के दो दिन बाद मामला सामने आने पर पुलिस जांच में जुटी है, वहीं आरोपी पक्ष पर पथराव का भी आरोप है।

Minor Girl Assault Case in Agra Malpura Village
बच्ची सांकेतिक - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

आगरा जगनेर सड़क स्थित थाना मलपुरा क्षेत्र के एक गांव में एक मनचले युवक पर आरोप है कि उसने अपने ही गांव की ट्यूशन पढ़ने जा रही कक्षा 2 की छात्रा के साथ टेंपो में ले जाकर गलत हरकत करते हुए गुप्तांग को काट दिया है। दो दिन बाद परेशानी होने पर छात्रा ने जब अपनी मां को बताया तो रविवार को पुलिस से शिकायत की गई है।
Trending Videos

कक्षा 2 की छात्रा शुक्रवार को ट्यूशन पढ़ने जा रही थी, वह जैसे ही रास्ते में जा रही थी तभी गांव के एक मनचले ने उसे पकड़ कर पास खड़े टेंपो में ले गया, जहां छात्रा से गलत हरकत करते हुए उसके गुप्तांग को काट लिया है और छात्रा को धमकी दी घर ना बताएं। 6 वर्षीय छात्रा के जब परेशानी हुई तो रविवार की शाम को उसने अपनी मां को बताया परिवार के सभी लोग जब घर पर रात्रि को पहुंचे तो छात्रा और उसकी मां ने पूरी बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा की शिकायत पर जब परिजन उस मनचले की तलाश में निकले तो वह गली में घूमता हुआ दिखाई दिया। बालिका ने उसे पहचान लिया। शिकायत करने पर बताया जा रहा है उसके घरवालों ने पीड़ित परिवार पर पथराव कर दिया। फिर परिवार ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। थाना मलपुरा प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed