सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Bichpuri Health Center Issues Malaria Prevention Advisory

Health: मलेरिया से बचाव के 5 आसान उपाय! छोटी सावधानी से बच सकती है जान, जानें क्या करना है

देवेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 27 Apr 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
सार

विश्व मलेरिया दिवस पर बिचपुरी स्वास्थ्य केंद्र ने लोगों को मलेरिया से बचाव के लिए सतर्क रहने और साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी है। डॉक्टरों ने बताया कि रुका हुआ पानी मच्छरों का मुख्य कारण है, जिससे बचाव के लिए नियमित जांच और सावधानी जरूरी है।

Agra Bichpuri Health Center Issues Malaria Prevention Advisory
मलेरिया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

विश्व मलेरिया दिवस पर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिचपुरी के अधीक्षक डॉ. राजवीर सिंह ने क्षेत्रवासियों को मलेरिया से सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने पर मलेरिया का खतरा तेजी से बढ़ सकता है, जबकि समय पर बचाव और जागरूकता से इस बीमारी से आसानी से बचा जा सकता है।
Trending Videos

डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि मलेरिया मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है, जो साफ लेकिन रुके हुए पानी-जैसे कूलर, पानी की टंकियों और गड्ढों-में पनपता है। ऐसे में घर और आसपास पानी भरा न होने दें और कूलर व टंकियों का पानी नियमित रूप से बदलते रहें। उन्होंने कहा कि बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द और उल्टी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवा लेने से बचना चाहिए। मच्छरदानी के उपयोग, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने और घर-आसपास साफ-सफाई बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। अधीक्षक के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीमें-आशा, सीएचओ, एएनएम और हेल्थ सुपरवाइजर-क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। संदिग्ध लक्षण मिलने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की है।

बचाव के उपाय...
- घर के आसपास पानी भरा न होने दें
- सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें
- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें
- कूलर और टंकी का पानी नियमित बदलें
- बुखार आने पर तुरंत जांच कराएं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed