सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minor Girl Defamed on Social Media After Trespassing Incident, Case Filed Against Youth and Family

UP: रिटायर्ड इंस्पेक्टर की पौत्री के फोटो संग किया ऐसा पोस्ट, घर से नहीं निकल पा रही वो; दर्ज कराई एफआईआर

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 16 Mar 2026 09:47 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में रिटायर्ड इंस्पेक्टर की नाबालिग पौत्री की फोटो सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने का मामला सामने आया है। घर में घुसने के आरोपी युवक के साथ उसके माता-पिता और भाई पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Minor Girl Defamed on Social Media After Trespassing Incident, Case Filed Against Youth and Family
छात्रा सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा में रिटायर्ड इंस्पेक्टर की पौत्री का युवक ने घर से निकलना दूभर कर दिया है। छह दिन पहले चोरी-छिपे घर में घुसने पर पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की तो आरोपी ने छात्रा के फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर उसे बदनाम कर दिया। थाना सिकंदरा पुलिस ने आरोपी, उसके माता-पिता और भाई पर प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos


सिकंदरा क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने बताया कि गांव अटूस निवासी मयंक 9 मार्च को अपने भाई भानु के साथ उनके घर के पास आया। दीवार के सहारे छत पर चढ़ गया। छत पर आहट होने पर जब उनकी पत्नी पहुंची तो मयंक ने छत पर बने बाथरूम में घुसकर अंदर से कुंडी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकाला। थाने ले जाकर शांति भंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमानत पर छूटने के बाद मयंक ने उनकी 11वीं की छात्रा नाबालिग पौत्री की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। फोटो पूरे गांव के लोगों को दिखाकर बदनाम करने लगा। आरोप है कि मयंक पिछले एक वर्ष से इंस्टाग्राम के माध्यम से छात्रा को परेशान कर रहा है और अब उसे रास्ते से उठाकर ले जाने की धमकी दे रहा है। छात्रा दहशत में है। आरोपी की मां सीता देवी, पिता केशव सिंह और भाई भानु उसका सहयोग कर रहे हैं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास के आदेश पर सिकंदरा पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed