{"_id":"69b78642bc01b5e5230e29de","slug":"mob-assault-over-child-kidnapping-suspicion-12-more-identified-from-viral-video-in-agra-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: बच्चा चोरी के शक में भीख मांगने वालों की पिटाई, 12 और आरोपी पहचाने गए; 25 के खिलाफ दर्ज है प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बच्चा चोरी के शक में भीख मांगने वालों की पिटाई, 12 और आरोपी पहचाने गए; 25 के खिलाफ दर्ज है प्राथमिकी
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 16 Mar 2026 09:55 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा के शाहगंज क्षेत्र में बच्चा चोरी के शक में भीख मांगने आए पांच लोगों की भीड़ ने पिटाई कर दी थी। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने 12 और आरोपियों की पहचान कर ली है, दो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
कटवा दिए बाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज की राधे वाली गली में घर-घर भीख मांग रहे दो पिता-पुत्र सहित पांच लोगों की पिटाई के मामले में दो दिन में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। प्राथमिकी 25 अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई थी। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की मदद से 12 आरोपियों को पहचान लिया गया है।
घटना शुक्रवार सुबह की है। राधे वाली गली में पांच लोग भीख मांगने गए थे। एक बच्चे से बात करने पर मोहल्ले के लोगों ने बच्चा चोरी का शक जताते हुए शोर मचा दिया। जुटी भीड़ ने संदिग्ध लोगों की पिटाई की, सैलून पर ले जाकर बाल कटवा दिए। घटना के वीडियो वायरल हुए थे।
मामले की जानकारी पर पुलिस ने जांच की। पीड़ित लोग पंचकुइयां क्षेत्र के थे। पुलिस ने उनसे बात की। तहरीर लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई, 25 अज्ञात आरोपी बनाए गए। शनिवार को दो आरोपी सैलून संचालक प्रमोद और राधे वाली गली निवासी दिलीप शर्मा पर शांतिभंग में कार्रवाई की गई।
एसीपी गाैरव सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर 12 और आरोपियों को पहचान लिया गया है। वे घरों से भाग गए हैं। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। प्राथमिकी में जो धारा लगी हैं, उनमें सात साल से कम सजा का प्रावधान है। इसलिए दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई कर एसीपी कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेजा गया था।
Trending Videos