सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Moving Bus Turns Into Fireball on Expressway After Tyre Burst Passengers Jump to Escape

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भयानक दृश्य: बस का टायर फटते ही लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 04 May 2026 08:11 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से चलती बस में भीषण आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। चालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली, हालांकि बस पूरी तरह जल गई।
 

Moving Bus Turns Into Fireball on Expressway After Tyre Burst Passengers Jump to Escape
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती बस में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया, जब लखनऊ से गुरुग्राम जा रही एक  प्राइवेट बस का पिछला टायर फटने से उसमें भीषण आग लग गई। बस में सवार यात्रियों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली, जबकि देखते ही देखते पूरी बस धू-धू कर जल गई।
Trending Videos

पुलिस के मुताबिक मन्नत ट्रेवल्स कंपनी की बस को चालक हरेंद्र वीर सिंह पुत्र गोविंद सिंह, निवासी नगला इमली तहसील खेरागढ़ चला रहा था। बस में कुल 23 यात्री सवार थे। सोमवार सुबह करीब 4 बजे बस एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 15.600 पर पहुंची ही थी कि अचानक बस के पिछले टायर में आग लग गई।स्थिति भांपते हुए चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे पीली पट्टी पर रोक दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया। इस दौरान कुछ यात्रियों ने अपना सामान भी बाहर निकाल लिया, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम व डौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शुरुआती प्रयास में पानी की बोतलों से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। बाद में फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
 

यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधा मोहन द्विवेदी ने बताया कि टायर फटने के कारण बस में आग लगी थी। चालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि कुछ यात्रियों का सामान आग में जल गया। सभी यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed