सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal Corporation start cleaning preparations on Juma-Alvida in agra

जुमा अलविदा: नगर निगम चलाएगा अभियान, मस्जिदों के आसपास होगी साफ-सफाई; फाॅगिंग कराने के भी निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 12 Mar 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
सार

जुमा अलविदा की नमाज से पहले नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सड़कों और गलियों की सफाई कराने के साथ ही फाॅगिंग के भी निर्देश जारी किए गए हैं। 

Municipal Corporation start cleaning preparations on Juma-Alvida in agra
आगरा नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार

आगरा में शुक्रवार को होने वाली जुमा अलविदा की नमाज को लेकर नगर निगम प्रशासन अलर्ट मोड में है। नमाज के दौरान शहर की मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos


सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि जुमा अलविदा के अवसर पर मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत आसपास की सड़कों और गलियों की सफाई कराने के साथ ही फाॅगिंग भी कराई जाएगी, ताकि मच्छरों से होने वाली बीमारियों की आशंका को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने को देखते हुए मस्जिदों के आसपास चूने का छिड़काव भी कराया जाएगा, जिससे स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। नगर निगम की टीमें शुक्रवार को सुबह ही नमाज से पहले ही संबंधित क्षेत्रों में साफ-सफाई, कूड़ा उठान, फाॅगिंग और चूने के छिड़काव का कार्य पूरा कर लेंगी, ताकि नमाज अदा करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed