सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Newborns Body Found in Dry Drain in Agra After Being Dumped Inside a Box

मर गई ममता: डिब्बे में भरकर नाले में फेंका नवजात, मासूम को नोंच रहे थे कुत्ते; सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: विकास कुमार Updated Sun, 03 May 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
सार

नवजात के शव से नाल जुड़ी थी। उसमें अस्पताल में लगाई जाने वाली पिन भी लगी थी। पुलिस जन्म के दौरान ही मौत की आशंका जता रही है। साथ ही आसपास के अस्पतालों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
 

Newborns Body Found in Dry Drain in Agra After Being Dumped Inside a Box
डिब्बे में भरकर नाले में फेंका नवजात का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जन्म के कुछ देर बाद ही ममता का गला घोंटकर एक मां ने नवजात को डिब्बे में भरकर नाले में फेंक दिया। कसूर इतना था कि वो बेटी थी। सूखे नाले में गिरने से प्लास्टिक के डिब्बे का ढक्कन खुल गया और धड़ बाहर आ गया। कुत्ते शव को बाहर खींचने लगे तो लोगों ने देखा। अपनों की दुत्कार पाई नवजात के शव को भी सम्मान नहीं मिला। सूचना पर पहुंची दो थानों की पुलिस ने सीमा विवाद में उलझकर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। करीब दो घंटे तक शव नाले में ही पड़ा रहा। अंत में कोतवाली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Trending Videos

शव को नोंच रहे थे कुत्ते
यूपी के आगरा स्थित फ्रीगंज के नीम दरवाजा क्षेत्र में रेलवे पुल के पास सूखे पड़े नाले में रविवार शाम चार बजे लोगों ने एक प्लास्टिक के डिब्बे से आधा बाहर निकला नवजात का शव देखा। कुत्ते शव को खींच रहे थे। मौके पर भीड़ जुट गई। कोई मृत होने के कारण तो कोई जीवित ही नवजात को फेंके जाने की बात कर रहा था। घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
सूचना मिलने पर थाना छत्ता की गुदड़ी मंसूर खां और कोतवाली थाना के पॉय चौकी की पुलिस पहुंच गई। दोनों थानों की पुलिस घटनास्थल अपने कार्यक्षेत्र में नहीं होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रही थी। करीब दो घंटे बाद जब मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बच्ची का है शव
थाना प्रभारी कोतवाली भानु प्रताप ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। शव नवजात बच्ची का है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जिस जगह शव मिला वहां से थोड़ी दूरी पर हरीपर्वत, कोतवाली और छत्ता थाने की सीमा लगती है। लोगों को भी घटनास्थल की सही जानकारी नहीं थी। इसके कारण छत्ता थाना को सूचना दे दी।

नहीं काटी गई थी नाल
नवजात के शव से नाल जुड़ी थी। उसमें अस्पताल में लगाई जाने वाली पिन भी लगी थी। पुलिस जन्म के दौरान ही मौत की आशंका जता रही है। साथ ही आसपास के अस्पतालों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed