{"_id":"6a34c665757f908149010ea5","slug":"nhai-seeks-ban-on-land-deals-and-construction-in-seven-villages-for-proposed-etmadpur-tundla-bypass-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: एत्मादपुर-टूंडला के इन सात गांव की जमीन की क्रय-विक्रय पर लगेगी रोक, बनने जा रहा नया बाईपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: एत्मादपुर-टूंडला के इन सात गांव की जमीन की क्रय-विक्रय पर लगेगी रोक, बनने जा रहा नया बाईपास
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 19 Jun 2026 10:02 AM IST
सार
एनएचएआई ने प्रस्तावित एत्मादपुर-टूंडला बाईपास के लिए प्रभावित सात गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त, नए निर्माण और भूमि की प्रकृति में बदलाव पर रोक लगाने की मांग की है। इस प्रस्ताव के बाद प्रभावित गांवों के किसानों और भूमि स्वामियों में हलचल तेज हो गई है, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी अंतिम आदेश जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
बाईपास
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग- 19 पर प्रस्तावित एत्मादपुर-टूंडला बाईपास को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने जिला प्रशासन से बाईपास से प्रभावित होने वाले गांवों में भूमि की खरीद-फरोख्त, नए निर्माण कार्य तथा भूमि की प्रकृति में बदलाव पर रोक लगाने की मांग की है। जिससे तहसील क्षेत्र के 7 गांवों के किसानों और भूमि स्वामियों में हलचल तेज हो गई है।
ये भी पढ़ें - भाभी से प्यार: बड़े भाई को इसलिए तड़पा-तड़पा के मारा, लाश के पास बैठकर बहाए आंसू; दुश्मनों से भी दी बदतर मौत
एनएचएआइ की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के छह लेन आगरा-इटावा खंड पर एत्मादपुर ब्लैक स्पॉट सुधार के लिए बाईपास निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना निदेशक संदीप यादव ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अवगत कराया कि प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण की जानकारी मिलने के बाद कुछ लोग अनुचित लाभ लेने के उद्देश्य से जमीन की खरीद-फरोख्त, निर्माण कार्य अथवा भूमि की प्रकृति में बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - LPG Subsidy New Rule: एलपीजी उपभोक्ता 30 जून से पहले कर लें ये एक काम, वरना नहीं मिलेगी सब्सिडी
पत्र के माध्यम से परियोजना निदेशक ने कहा कि एत्मादपुर तहसील में एत्मादपुर टूंडला बाईपास का निर्माण कार्य किया जाना प्रस्तावित है। प्रस्तावित बाईपास के लिए तहसील एत्मादपुर के प्रभावित ग्राम नवलपुर, धरैरा, सुरहरा एत्माली, सुरहरा मुस्तकिल, रहनखुर्द, धौर्रा एवं रहनकलां से भूमि ली जानी है। प्रस्तावित बाईपास के निर्माण को दृष्टिगत रखते हुए तहसील एत्मादपुर में भू-अर्जन से प्रभावित ग्रामों में प्रभावित भूमि की क्रय-विक्रय, भूमि पर निर्माण एवं भूमि की प्रकृति एवं प्रकार में बदलाव न किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने को कहा गया है। एसडीएम सुमित सिंह ने बताता कि अभी कोई पत्र नहीं आया है, जिलाधिकारी के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं परियोजना निदेशक संदीप यादव ने बताया यह प्रस्ताव शासन प्रशासन को भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें - Agra: रात के अंधेरे में कुत्तों के झुंड ने किसान को नोचा, रातभर तड़पता रहा बुजुर्ग; सुबह अस्पताल में हो गई मौत