फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NHM staff strike ends medical services to be restored

मरीजों को मिलेगी राहत: एनएचएम कर्मियों की हड़ताल खत्म, बहाल होंगी चिकित्सकीय सेवाएं

Sun, 18 Oct 2026 09:33 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 18 Oct 2026 09:33 AM IST
सार

मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से जारी एनएचएम कर्मियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। ऐसे में चिकित्सकीय सेवाएं बहाल होने मरीजों को राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
NHM staff strike ends medical services to be restored
बंद पड़ा आयुष्मान आरोग्य मंदिर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के कर्मचारियों की 10 दिन से चल रही हड़ताल खत्म हो गई है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर के स्वास्थ्य अधिकारी अभी सेवा पर नहीं लौटे हैं। ऐसे में सोमवार से चिकित्सकीय सेवाएं पूरी तरह से बहाल हो जाएंगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट समेत 1351 कर्मचारी बीते आठ अक्तूबर से हड़ताल पर थे। लखनऊ में इनकी कुछ मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल खत्म कर दी गई। शनिवार को दोपहर से स्टाफ भी पहुंचने लगा। आयुष्मान आरोग्य मंदिर के स्वास्थ्य अधिकारी अभी सेवाएं नहीं दे रहे हैं। इससे ये केंद्र बंद रहे और मरीज बिना इलाज के लौटे। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष देवी सिंह कुशवाहा का कहना है कि समान कार्य-समान वेतन और स्थायी करने समेत छह मांगों में से शासन ने कुछ मांगों पर सहमति बनाई है। 30 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर फिर से हड़ताल करेंगे। आयुष्मान आरोग्य मंदिर का स्टाफ अभी हड़ताल पर ही है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि हड़ताल खत्म हो गई है। सोमवार से सेवाएं पूरी तरह से बहाल हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed