सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No Breakthrough in 8 Lakh Jewellery Loot Case in Agra Even After 24 Hours

सराफ से लूट: 200 से ज्यादा CCTV खंगाले, एसओजी और सर्विलांस टीमें जांच में जुटीं; फिर भी न लगा लुटेरों का सुराग

अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 19 Mar 2026 10:16 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में सराफ से 8 लाख की लूट के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। 200 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालने के बावजूद बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी, जांच जारी है।

No Breakthrough in 8 Lakh Jewellery Loot Case in Agra Even After 24 Hours
घटना की जानकारी देते पीड़ित व्यापारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र के गांव सदरवन के पास सराफ से हुई 8 लाख के जेवरात की लूट में 24 घंटे बाद पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को देखा है। मगर बदमाशों की बाइक नजर नहीं आ सकी है। पुलिस को आशंका है कि बदमाश दुकान से ही पीछा करते हुए आए थे। उन्हें पहले से जानकारी थी कि सराफ के पास लाखों के जेवरात हैं। सुनसान इलाके में आकर वारदात को अंजाम दिया। इसके पीछे किसी जानकार का भी हाथ हो सकता है।
Trending Videos


थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव अटूस निवासी नीरेश वर्मा की कस्बा बिचपुरी में मां कैला देवी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार शाम करीब छह बजे वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर पीछे चचेरा भाई रामभरोसी उर्फ शिवम भी बैठे थे। दक्षिणी बाईपास पर सदरवन गांव के पास अंसल एपीआई के नजदीक पहुंचते ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका जेवरों और कागजात से भरा बैग लूट लिया था। बदमाश रुनकता की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में चेकिंग अभियान भी चलाया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस टीमों ने रुनकता, बिचपुरी, अछनेरा और रायभा मार्गों पर लगे 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन अब तक संदिग्धों की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए थाने की टीम के साथ सर्विलांस और एसओजी लगी हैं। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed