{"_id":"69ccafb32485b1e7650b2ff3","slug":"nterstate-bike-theft-gang-busted-in-agra-stolen-vehicles-recovered-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में घूमते हैं बाइक चोर: आगरा पुलिस ने किया ऐसे गैंग का पर्दाफाश, जो चुटकियों में उड़ाते हैं दो पहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो में घूमते हैं बाइक चोर: आगरा पुलिस ने किया ऐसे गैंग का पर्दाफाश, जो चुटकियों में उड़ाते हैं दो पहिया
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:10 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोरी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर चार बाइक और ऑटो बरामद किया। आरोपी नंबर प्लेट बदलकर सस्ते में बाइक बेचते थे और यूपी-राजस्थान में वारदात करते थे।
पुलिस गिरफ्त में आऱोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के थाना न्यू आगरा पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र में लगातार वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी यमुना पर बने पीपे वाले पुल से चोरी की बाइकें लेकर खंदौली क्षेत्र में बेचने जा रहे थे। चोरों के कब्जे से चार बाइकेें और घटना में इस्तेमाल ऑटो बरामद हुआ। आरोपी यूपी के साथ राजस्थान में भी वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि थाना न्यू आगरा क्षेत्र में 29 और 30 मार्च को दो लोगों की घर के बाहर खड़ी बाइकें चोरी हो गई थीं। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही थी। मंगलवार को चोरों के श्मशान घाट की ओर जाने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर मूल रूप से मैनपुरी और वर्तमान में पुरानी सब्जी मंडी, दहतोरा मोड़ निवासी रितिक गोस्वामी, फिरोजाबाद के कोटला चुंगी सड़क और वर्तमान में सिकंदरा के राधा नगर निवासी विक्की परमार और आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-11 निवासी राजा शर्मा को गिरफ्तार किया।
आरोपियों ने बताया कि वह यूपी और राजस्थान के अलग-अलग जिलों में जाकर ऑटो से घूमते थे। घरों के बाहर खड़ी बाइक का लॉक खोलकर चोरी करते थे और फिर नंबर प्लेट बदलकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कम दामों में बेच देते थे। पुलिस अन्य जिलों से आरोपियों के आपराधिक रिकाॅर्ड की जानकारी जुटा रही है।
झाड़ियों में छिपा रखी थीं बाइकें
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बाइकों को पीपे वाले पुल से खंदौली ले जाकर बेचने जा रहे थे। उन्होंने श्मशान घाट के पास झाड़ियों में बाइकें छिपाकर रखी थीं। माैके से मिली बाइकों में दो राजस्थान से चोरी की गई थीं। तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
Trending Videos