सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   number of vehicles on Yamuna Expressway increased after Holi

Expressway: होली के बाद बढ़ी वाहनों की संख्या, टोल प्लाजा पर कतार; दो दिन में गुजरीं 65 हजार गाड़ियां

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 08 Mar 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
सार

यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए टोल प्लाजा की दोनों ओर की सभी 28 फास्टैग लेन खोल दी गईं। इनमें से छह लेन दोपहिया वाहनों के लिए निर्धारित की गई थीं। 

number of vehicles on Yamuna Expressway increased after Holi
यमुूना एक्सप्रेसवे पर लगी वाहनों की कतार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

होली का त्योहार मनाकर रविवार को लोग बड़ी संख्या में दिल्ली-एनसीआर लौटने लगे। इस वजह से यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात का दबाव अचानक बढ़ गया और खंदौली टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह से ही दिल्ली, नोएडा और एनसीआर की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती रही, जिससे टोल प्लाजा पर गाड़ियां रेंग-रेंग कर आगे बढ़ती दिखाई दीं।
Trending Videos


खंदौली टोल इंचार्ज तुलसीराम गुर्जर ने बताया कि होली के बाद दिल्ली-एनसीआर लौटने वाले लोगों की संख्या अधिक होने के कारण वाहनों का दबाव बढ़ गया है। देर रात 12 बजे तक करीब 35 हजार वाहनों के एक्सप्रेसवे से गुजरने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शनिवार को भी लगभग 30 हजार वाहन टोल से गुजरे थे, जबकि सामान्य दिनों में यह संख्या 20 से 22 हजार के बीच रहती है। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए टोल प्लाजा की दोनों ओर की सभी 28 फास्टैग लेन खोल दी गईं। इनमें से छह लेन दोपहिया वाहनों के लिए निर्धारित की गई थीं। 

इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस को अलर्ट मोड पर रखा गया, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed