फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pediatrics Department to Shift to New Critical Care Unit at SN Medical College

एसएन कॉलेज: जर्जर भवन से निकलेगा बाल रोग विभाग, नई क्रिटिकल केयर यूनिट में होगा शिफ्ट; बढ़ेंगे बेड

Mon, 05 Oct 2026 12:06 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 05 Oct 2026 12:06 PM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज के लेडी लॉयल परिसर में बन रही क्रिटिकल केयर यूनिट में बाल रोग विभाग को शिफ्ट करने की तैयारी है, जहां 50 बेड बढ़ाए जा सकते हैं। जर्जर भवन में संचालित विभाग को नई इमारत तैयार होने के बाद स्थानांतरित किया जाएगा, जिससे आसपास के जिलों के मरीजों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

 

विज्ञापन
Pediatrics Department to Shift to New Critical Care Unit at SN Medical College
क्रिटिकल केयर यूनिट। संवाद

विस्तार

एसएन मेडिकल कॉलेज में इंटीग्रेटेड प्लान के तहत क्रिटिकल केयर यूनिट बनाई जा रही है। इसमें बाल रोग विभाग को शिफ्ट किया जाएगा। बेड की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। नया बाल रोग अस्पताल बनने के बाद विभाग को यहां से हटा लिया जाएगा।
विज्ञापन


अगस्त माह में इमरजेंसी में छत का प्लास्टर गिरने के हादसे में बच्चे की जान जाने के बाद सारे पुराने भवनों का ऑडिट कराया गया था। इसमें बाल रोग विभाग की इमारत सबसे जर्जर बताई गई थी। अभी इसमें 120 बेड हैं। इसकी फौरी तौर पर रंगाई-पुताई करा दी है।
विज्ञापन


लेडी लॉयल परिसर में बन रही क्रिटिकल केयर यूनिट तीन-चार महीने में तैयारी हो जाएगी। इसके बाद बाल रोग विभाग को इसमें शिफ्ट किया जाएगा। यहां पर 50 बेड और बढ़ाए जा सकते हैं जिससे आसपास के जिलों के मरीजों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण के बारे में रिपोर्ट मांगी है। इसमें बाल रोग विभाग संचालित करने की योजना है। बाल रोग विभाग का नया अस्पताल बनने तक क्रिटिकल केयर यूनिट में संचालन होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed