फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Piped natural gas supply restored after two days in Agra

80 हजार परिवारों को बड़ी राहत: पीएनजी की आपूर्ति बहाल, दो दिन से बंद पड़ी थी सप्लाई

Thu, 29 Oct 2026 10:22 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 29 Oct 2026 10:22 PM IST
सार

आगरा में पाइप्ड नेचुरल गैस की आपूर्ति बहाल होने से लोगों को बड़ी राहत मिली। दो दिन से आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान थे।

विज्ञापन
Piped natural gas supply restored after two days in Agra
पीएनजी कनेक्शन।

विस्तार

पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के लिए दो दिनों से परेशान शहरवासियों को बृहस्पतिवार को राहत मिल गई। मरम्मत का कार्य पूरा होने से करवा चौथ के त्योहार पर गैस आपूर्ति बहाल हो गई और घरों में खाना बन सका।
विज्ञापन


पिछले दो दिनों से पाइप लाइन मरम्मत कार्य के कारण गैस आपूर्ति बंद थी। मंगलवार शाम 5 बजे से बंद की गई गैस आपूर्ति से शहर के करीब 80 हजार परिवारों को परेशानी हुई। उन्हें सुबह का नाश्ता और शाम का खाना घर पर नहीं नसीब हुआ। बाहर खाना खाने के लिए जाना पड़ा या ऑर्डर कर मंगाना पड़ा। कुछ लोगों ने गैस सिलिंडर और इंडेक्शन की वैकल्पिक व्यवस्था कर खाना तैयार किया।
विज्ञापन


करवाचौथ से पहले गैस की किल्लत होने से महिलाओं की चिंता बढ़ गई थी। आखिरकार बुधवार देर रात एक बजे आपूर्ति सुचारू होने से महिलाओं ने राहत की सांस ली।

बिना गैस के बहुत परेशानी हो रही थी। बाहर से खाना मंगाना पड़ रहा था। ऐसा लग रहा था कि त्योहार पर भी घर पर खाना नहीं बनेगा। लेकिन आपूर्ति सुचारू हो गई है। इससे त्योहार अच्छे से मना सके हैं। -वंदना गर्ग, नूरी गेट
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहार से पहले पीएनजी के बाधित होने के कारण चिंता बढ़ गई थी। दो दिन से घर पर खाना तो दूर नाश्ता भी तैयार नहीं कर सक पा रहे थे। ऐसा लग रहा था कि त्योहार तैयारी खराब हो जाएंगी। लेकिन अच्छा हुआ कि गैस की आपूर्ति शुरू हो गई। इससे रसोई चल सकी और त्योहार पर व्यंजन बना सके। - कीर्ति गोयल, सुल्तानपुरा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed