फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   POCSO accused escapes from moving train FIR registered against three including a Sub-Inspector

चलती ट्रेन से कूदकर भागा पाॅक्सो का आरोपी: गुजरात से पकड़कर ला रही थी पुलिस, दरोगा समेत तीन पर एफआईआर

Mon, 07 Sep 2026 07:41 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 07 Sep 2026 07:41 PM IST
सार

सूरत में लिखापढ़ी के बाद टीम चार सितंबर को आरोपी को लेकर मधुबनी एक्सप्रेस से मिर्जापुर लौट रही थी। रात में ट्रेन में पुलिसकर्मी ऊंघ ले रहे थे। किरावली से पहले सिंगारपुर गांव पर ट्रेन की गति धीमी हुई। इसी दाैरान चकमा देकर आरोपी भाग गया।

विज्ञापन
POCSO accused escapes from moving train FIR registered against three including a Sub-Inspector
ट्रेन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मिर्जापुर से किशोरी को बहलाकर ले गए आरोपी को मिर्जापुर पुलिस की टीम ने गुजरात पुलिस की मदद से गिरफ्तार तो कर लिया पर वापस नहीं ले जा सके। रात के समय वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर चलती ट्रेन से कूद कर भाग गया। मामले में फोर्ट जीआरपी थाना में टीम में शामिल एक दरोगा, एक सिपाही और महिला हेड कांस्टेबल समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरामद किशोरी को पुलिस टीम साथ ले गई है।
विज्ञापन


मिर्जापुर जिले के पडरी थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी 23 जुलाई की रात से लापता थी। उसके पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच करने पर कॉल डिटेल और सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने के बाद पुलिस को पडरी थाना के बेलवन क्षेत्र के पकरी का पुरा निवासी सूरज पांडेय उर्फ हर्ष पांडेय का नाम पता चला। पुलिस ने उसको नामजद कर पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं। सूरज की लोकेशन गुजरात के सूरत में मिली। थाने से दरोगा विजय शंकर यादव, हेड कांस्टेबल गीता और सिपाही नीरज कुमार की टीम बनाकर दो सितंबर को गुजरात भेजा गया। 
विज्ञापन


 

सूरत पुलिस की मदद से टीम ने किशोरी बरामद करने के साथ आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया । लिखापढ़ी के बाद टीम चार सितंबर को दोनों को लेकर मधुबनी एक्सप्रेस से मिर्जापुर लौट रही थी। रात एक बजे के करीब ट्रेन में सब ऊंघ ले रहे थे। किरावली से पहले सिंगारपुर गांव पर ट्रेन की गति धीमी हुई। आरोपी सूरज बहाने से ट्रेन के गेट के पास गया और चलती ट्रेन से कूद कर भाग गया। उसके भागते ही पुलिस टीम परेशान हो गई। किरावली स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही आरोपी की तलाश शुरू की गई। 

 

जीआरपी और स्थानीय पुलिस की मदद भी ली गई। काफी खोजबीन के बाद भी आरोपी का पता नहीं चला। इसके बाद दरोगा विजय शंकर यादव ने हेड कांस्टेबल गीता और सिपाही नीरज के साथ किशोरी को मिर्जापुर भेजा। जानकारी होने पर पडरी थाना से दरोगा जय प्रकाश टीम के साथ आगरा आए। फोर्ट जीआरपी थाना में लापरवाही के आरोप में दरोगा विजय शंकर यादव, हेड कांस्टेबल गीता और सिपाही नीरज कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराई। फरार आरोपी सूरज पांडेय उर्फ हर्ष पांडेय को भी प्राथमिकी में नामजद किया गया है।

दरोगा जय प्रकाश की तहरीर पर एक दरोगा, एक सिपाही और महिला हेड कांस्टेबल समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार आरोपी सूरज पांडेय की तलाश की जा रही है। -राजेश दीक्षित ,सीओ जीआरपी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed