फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police have arrested an accused in IAS officer murder case from Agra

रिटायर्ड आईएएस का हत्यारोपी गिरफ्तार: पुलिसकर्मियों ने रिक्शा चलाया, मजदूर बने; तब दबोचा 50 हजार का इनामी

Wed, 04 Nov 2026 08:37 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 04 Nov 2026 08:37 AM IST
सार

भोपाल में रिटायर्ड आईएएस की हत्या के मामले में आरोपी को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद से पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश मे जुटी थी। 50 हजार के इनामी ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया, इस दाैरान वह गोली लगने से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Police have arrested an accused in IAS officer murder case from Agra
अस्पताल में भर्ती घायल आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भोपाल में रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या और लूट के मामले में वांछित 50 हजार के इनामी केयरटेकर वरुण कुमार को पुलिस ने सोमवार रात को सिकंदरा के रुनकता से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की जानकारी थाना सिकंदरा पर नहीं दी गई। आरोपी अपनी महिला मित्र से मिलने आया था। मंगलवार सुबह टीम उसे अपने साथ लेकर जा रही थी। उसने रास्ते में पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया। फायरिंग में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


सूरज नगर, भोपाल में रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की 30 सितंबर की रात को गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पत्नी ने अगले दिन सुबह शव देखा था। अलमारी में सामान बिखरा मिला था। किचन में एलपीजी सिलिंडर का पाइप भी खुला हुआ था। उनके घर में केयरटेकर वरुण कुमार काम करता था। वह भाग निकला था। पुलिस ने जांच की। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई।
विज्ञापन


तलाश में टीम एमपी के साथ ही यूपी, महाराष्ट्र और पंजाब में दबिश दे रही थी। उसके पुराने दोस्त, रिश्तेदार से पूछताछ की थी। इस मामले में आईएएस एसोसिएशन ने मध्य प्रदेश के सीएम से मुलाकात की थी। इस पर कई टीम गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थीं। उसकी लोकेशन कुछ दिन से मथुरा और आगरा में मिल रही थी। इस पर स्थानीय पुलिस से संपर्क किया गया। मगर पुलिस ने कोई इनपुट नहीं दिया। उसके सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गए। पांच दिन पहले भोपाल पुलिस की एक टीम दोनों जिलों में पहुंची। गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाई जा रही थी। आरोपी को रुनकता में हाईवे से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

महिला मित्र की नहीं निकली भूमिका
भोपाल पुलिस ने वहां पर प्रेसवार्ता कर बताया है कि आरोपी वरुण मूलरूप से ग्वालियर का रहने वाला है। उसकी मां पति से अलग होने के बाद आगरा आ गई थी। वरुण अपनी मां और बहन के साथ पंजाब के नाभा और पटियाला में भी रहा। मां की मौत के बाद हाउसकीपिंग का कार्य करने लगा। उसने कई जगह काम किया। वह वर्मा एजेंसी के माध्यम से रखा गया था। उसकी महिला मित्र आगरा में रहती है। वह उससे मिलने के लिए आया था। पुलिस की जांच में महिला मित्र की घटना में कोई भूमिका सामने नहीं आई है।

 

मजदूर और रिक्शा चालक बनकर घूमी भोपाल पुलिस
पुलिस आरोपी की तलाश में कई दिन से आगरा और मथुरा में घूम रही थी। उसे पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी रिक्शा और फेरीवाला बनकर भी घूमे थे। आरोपी भी अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए कचरा बीनने का काम कर रहा था। वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। एक-दो दिन से ज्यादा एक स्थान पर नहीं रुक रहा था। ग्वालियर से आगरा, मथुरा और वृंदावन होते हुए दिल्ली गया था। वहां से हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल और मनाली पहुंच गया था। उसने बस, ट्रेन और ट्रकों में भी सफर किया। वह अपने खर्च पूरे करने के लिए प्लास्टिक की बोतल बीनकर बेचता था। फुटपाथ पर ही सो जाता था। उसके पास कोई मोबाइल भी नहीं था। पुलिस अभी उससे और भी पूछताछ करेगी।

डांटने से था नाराज, सीसीटीवी कैमरों में हुआ था कैद
सीसीटीवी फुटेज से सामने आया था कि आरोपी वरुण कुमार रात करीब 2:30 बजे हत्या के बाद घर से निकलकर सड़क से जाता दिखा था। पुलिस ने उसके सीसीटीवी फुटेज निकाले थे। इसके बाद उसकी लोकेशन पता करने में सफल रही थी। वह घर से निकलने के करीब 1 घंटे 42 मिनट के भीतर ही ट्रेन में बैठ गया था। उसकी तलाश के लिए थाने सहित क्राइम की कई टीम लगी थीं। आरोपी ने डांटने से नाराज होकर हत्याकांड की बात पुलिस की पूछताछ में कबूल की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed