{"_id":"69ac6b0073c7c3e0fd0bffe8","slug":"police-reunite-tourists-separated-at-taj-with-their-families-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ताज में बिछड़ी बुजुर्ग महिला और मासूम, पुलिस ने सीसीटीवी और रेडियो अनाउंसमेंट से खोज निकाले परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ताज में बिछड़ी बुजुर्ग महिला और मासूम, पुलिस ने सीसीटीवी और रेडियो अनाउंसमेंट से खोज निकाले परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
सार
महिला पर्यटक रास्ता भटक कर वह गलती से दक्षिण गेट से बाहर निकल गईं। हनुमान पार्क बैरियर पर तैनात उप निरीक्षक ने उन्हें परेशान देखकर पूछा तो रो पड़ीं। पुलिस ने उनके परिजनों को खोज निकाला।
पुलिस ने खोज निकाले परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा में ताज सुरक्षा पुलिस ने शनिवार को बिछड़ी बुजुर्ग महिला और एक मासूम को 30 मिनट के भीतर ही उनके परिवार से मिला दिया। ये महाराष्ट्र के दो अलग-अलग जगहों से आए थे।
रास्ता भटक गई थीं बुजुर्ग महिला
महाराष्ट्र के नागपुर निवासी दिगेश्वर चौरे अपने परिवार और 77 वर्षीय मां सुशीला देवी के साथ ताज का दीदार करने आए थे। स्मारक के भीतर भीड़ अधिक होने से सुशीला देवी बिछड़ गईं। रास्ता भटक कर वह गलती से दक्षिण गेट से बाहर निकल गईं। हनुमान पार्क बैरियर पर तैनात उप निरीक्षक उदल सिंह यादव ने उन्हें परेशान देखकर पूछा तो रो पड़ीं। तुरंत रेडियो अनाउंसमेंट पर सूचना प्रसारित कर पुलिस ने उनके बेटे दिगेश्वर को खोज निकाला।
पश्चिमी गेट पर घबराया दिखा मासूम
नासिक निवासी रामदास अठावले का परिवार ताज देखने आया था। ताजमहल देखने के बाद उनकी पुत्री नयनतारा और 5 वर्षीय बेटा गौरांश भूलवश पश्चिमी गेट से बाहर निकल आए। परिवार के अन्य सदस्य पूर्वी गेट से निकलकर शिल्पग्राम पार्किंग पहुंच गए। काफी देर तक भटकने पर मां-बेटा घबरा गए। पश्चिमी गेट पर तैनात क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत वायरलेस संदेश प्रसारित किया और शिल्पग्राम के पास मौजूद परिजन से मिलवा दिया।
Trending Videos