फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Preparation for major changes in BJP turncoats will not get responsibility action plan made at district level

UP: भाजपा में बड़े बदलाव की तैयारी... दलबदलू नहीं पाएंगे जिम्मेदारी, जिलास्तर पर बनाई गई कार्ययोजना

Tue, 16 Jul 2024 09:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह धर्मेंद्र यादव, आगरा
धर्मेंद्र यादव, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Jul 2024 09:28 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 में जिन सीटों पर भाजपा को नुकसान हुआ, उनको लेकर लखनऊ में मंथन किया गया। इस मंदन के दौरान जिलास्तर पर कार्ययोजना बनाई गई है। संगठन में 6 साल बाद सदस्यता अभियान अगले माह से शुरू होगा। 
 

विज्ञापन
Preparation for major changes in BJP turncoats will not get responsibility action plan made at district level
सीएम योगी।

विस्तार

 लोकसभा चुनाव में प्रदेश के खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी में बड़े बदलाव की तैयारी है। प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री की बैठक में यह रणनीति बनी है। संगठन में 6 साल बाद सदस्यता अभियान अगले माह से शुरू होगा। बाहरी दलों से आने वाले नेताओं के स्थान पर संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। पार्टी ने संगठन में सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन


 

लखनऊ में संगठन के पदाधिकारियों की बैठक में हार के कारणों पर मंथन हुआ। इसके बाद अब संगठन के पुनर्गठन की रणनीति तय की गई है। प्रदेश की 10 सीटों पर होने वाले उप चुनाव के मद्देनजर पुनर्गठन को फिर टाला गया है। संगठन के चुनाव दिसंबर में हो सकते हैं। 15 जुलाई को पाटी के सभी पदाधिकारी व सदस्यों की सदस्यता स्वत: समाप्त हो गई। छह साल बाद बड़े पैमाने पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए अगस्त से नए सिरे से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। पार्टी नेताओं का मानना है कि दूसरे दलों से आने वाले नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं दी जाए। पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को तरजीह दें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन में नीरसता और उदासीनता पर भी चर्चा की गई। नई स्फूर्ति के साथ काम करने को कहा गया। इसके अलावा संगठन की हर 15 दिन में एक बार जिला स्तर पर बैठक होनी है। जिले के पदाधिकारी मंडल स्तर पर, मंडल के पदाधिकारी बूथ पर बैठक करेंगे। जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुलझाएंगे। अधिकारियों से जनता के कार्यों के लिए पैरवी करेंगे। कार्यकर्ताओं के बीच से ही संगठन में पदाधिकारी बनाए जाएंगे। यह भी तय हुआ कि ऊपर से पदाधिकारी नहीं थोपे जाएंगे। संगठन के चुनाव में ऐसे ही लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी, जो सक्रिय होंगे।

 
विज्ञापन

संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी
भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री व एमएलसी विजय शिवहरे ने बताया कि छह साल बाद सदस्यता अभियान चलाने का फैसला हुआ है। पार्टी के संविधान के मुताबिक सदस्यता क्रमवार तरीके से बूथ से जिले तक चलाई जाएगी। संगठन में आमूलचूल परिवर्तन होगा, ताकि कार्यकर्ता नई स्फूर्ति के साथ संगठन को मजबूत करें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed