{"_id":"69286508edfdbd6f9601c7f9","slug":"rana-sanga-case-hearing-against-sp-chief-akhilesh-yadav-on-december-5-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राणा सांगा केस...कोर्ट में पेश हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव के वकील, अब पांच दिसंबर को अगली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राणा सांगा केस...कोर्ट में पेश हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव के वकील, अब पांच दिसंबर को अगली सुनवाई
Thu, 27 Nov 2025 08:19 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 27 Nov 2025 08:19 PM IST
सार
राणा सांगा केस में बृहस्पतिवार को आगरा की कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दाैरान सपा मुखिया अखिलेश यादव के वकील उपस्थित रहे। मामले में अगली सुनवाई पांच दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और रामजीलाल सुमन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राणा सांगा केस की सिविल रिवीजन अजय प्रताप सिंह बनाम सपा मुखिया अखिलेश यादव और सांसद रामजीलाल सुमन आदि की बृहस्पतिवार को एमपी-एमएलए एडीजे-19 की कोर्ट में सुनवाई हुई। विपक्षी-1 के अधिवक्ता को वादी ने केस से जुड़े दस्तावेज दिए। अगली सुनवाई 5 दिसंबर को होगी।
वादी अधिवक्ता ने बताया कि विपक्षी संख्या-1 सपा मुखिया अखिलेश यादव की तरफ से उनके अधिवक्ता उपस्थित हुए थे। जिन्हें केस के सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए। विपक्षी संख्या- 2 राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन अनुपस्थित रहे। विपक्षी संख्या-2 को फिर से पैरवी नोटिस और केस की मूल पत्रावली को तलब करने का आदेश दिया गया।
वादी ने राणा सांगा को गद्दार कहने का आरोप लगाकर दोनों के खिलाफ वाद दायर किया है।