फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP Targets 2027 Polls Says PDA Unity Will Defeat BJP at Agra Workers’ Meet

UP: आगरा से सपा का चुनावी शंखनाद, सपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- 2027 में पीडीए लिखेगा नई सियासी कहानी

Thu, 06 Aug 2026 11:16 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 06 Aug 2026 11:16 AM IST
सार

आगरा में आयोजित सपा सम्मेलन में प्रदेश नेतृत्व ने संगठन की समीक्षा करते हुए चुनावी तैयारियों पर जोर दिया। सम्मेलन के दौरान छावनी विधानसभा के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन भी किया गया और सरकार की नीतियों की आलोचना की गई।

विज्ञापन
SP Targets 2027 Polls Says PDA Unity Will Defeat BJP at Agra Workers’ Meet
 समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बुधवार को कहा कि 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव सामाजिक न्याय और पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) की एकता का चुनाव होगा। छीपीटोला स्थित आंबेडकर भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि पीडीए की ताकत से ही भाजपा का अंत होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने और पीडीए के अधिकारों का संदेश घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की समीक्षा की। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, खाद की किल्लत और बिगड़ती कानून व्यवस्था से आम जनता त्रस्त है। संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने के लिए छावनी विधानसभा में एक पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया।
विज्ञापन


इसमें राम सहाय यादव, बलविंदर जाटव, ममता टपलू, कादिर कुरैशी और राजपाल यादव को शामिल किया गया है। महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि सपा की लड़ाई सत्ता के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय के लिए है। कार्यक्रम का संचालन पं. पुष्पेंद्र शर्मा और कादिर कुरैशी ने किया। सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed