सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student dies after falling from school bus in Agra

आगरा में भयानक हादसा: स्कूल बस से गिरी नाै साल की छात्रा, ऊपर से गुजर गया पहिया; मासूम की दर्दनाक माैत

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 11 Mar 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के आगरा जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। स्कूल बस से गिरकर नाै साल की छात्रा की माैत हो गई। हादसे को देख लोगों की चीख निकल गई। परिवार में कोहराम मच गया। 

 

Student dies after falling from school bus in Agra
छात्रा का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र के नगला लाले निवासी नाै साल की छात्रा बस से स्कूल जा रही थी। रास्ते में छात्रा बस से गिर गई। छात्रा के ऊपर से बस का पहिया गुजर गया। इससे मासूम की माैत हो गई।
Trending Videos


नगला लाले निवासी ब्रह्मजीत की नाै वर्षीय पुत्री नैना रोज की तरह स्कूल से घर लौटने के लिए बस में बैठी थी। वह कक्षा में एक में पढ़ती थी। आरोप है कि बस जर्जर हालत में थी। सीटों की जगह बच्चों को तख्ते पर बैठाकर लाया-ले जाया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा नया बांस बिहारीपुर रोड पर लगे ब्रेकर के पास हुआ। बस के ब्रेकर पर तेज झटके से गुजरने के दौरान छात्रा नीचे खिसक गई और बस से गिर पड़ी। इसी दौरान बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया।  गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बस भागूपुर स्थित एक निजी स्कूल की थी। 

परिजनों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद स्कूल संचालक ने बस को कहीं छिपा दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed