फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sub Inspector Suspended After Viral Audio Alleging Bribe Demand In Firing Case

दरोगा का ऑडियो : '30-30 करवा दो...सबका ठेका थोड़ी ले रखा है', फायरिंग केस में मांगी रिश्वत; ये कार्रवाई हुई

Wed, 26 Aug 2026 12:35 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 26 Aug 2026 12:35 PM IST
सार

आगरा के फतेहाबाद में फायरिंग मामले में कार्रवाई से बचाने के लिए रिश्वत मांगने के आरोपों वाला दरोगा धीरेंद्र यादव का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रारंभिक जांच के बाद दरोगा को निलंबित कर एसीपी फतेहाबाद को विस्तृत जांच सौंपी गई है।
 

विज्ञापन
Sub Inspector Suspended After Viral Audio Alleging Bribe Demand In Firing Case
दरोगा सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

30-30 तुम करवा दो... सबका ठेका थोड़ी ले रखा। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक दरोगा का ऑडियो वायरल हो गया। इसमें दरोगा पर गोलीकांड के मामले में कार्रवाई नहीं करने के लिए रुपये मांगने के आरोप लगाए गए हैं। प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी दरोगा धीरेंद्र यादव को निलंबित कर दिया गया है। एसीपी फतेहाबाद को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन


ऑडियो के मुताबिक, गोलीकांड के मामले में दरोगा और एक व्यक्ति के बीच व्हाट्सएप पर बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान व्यक्ति ने दरोगा से मदद करने की बात कही और दूसरे मोबाइल से बातचीत रिकाॅर्ड कर ली। आरोप है कि दरोगा ने उससे रुपये की मांग की। सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल हो गया। डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि ऑडियो में गोलीकांड के मामले में दरोगा पर आरोप लगे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




पुलिसकर्मी व व्यक्ति के बीच बातचीत के अंश
दरोगा: तुम्हें ... इधर-उधर से सूचना एकत्रित करके... बताना पड़ेगा कि कौन कहां है।
व्यक्ति: हां जी सर, ऐसा दिखेगा तो मैं पक्का बता दूंगा।

दरोगा : अपने लड़के इधर-उधर सेट कर लो, तुम्हारे मिलने वाले होंगे।
व्यक्ति: आप सर उसमें बता दीजिए।

दरोगा : 30 करवा दो...
व्यक्ति : कितने?

दरोगा: 30-30
व्यक्ति : 30? अकेले के सर या सबके मिलाकर।

दरोगा: नहीं, सबके नहीं, सबका ठेका थोड़ी ले रखा है। तुम्हारा बता दिया।
व्यक्ति :अच्छा...

दरोगा: हां, वह भी आएगा शेरसिंह...
व्यक्ति : अच्छा, शेरसिंह भी आएगा?

दरोगा: हां
व्यक्ति : ठीक है सर। सर मैं... वह दोनों थे। मैं उनसे ही पूछ लूंगा कि सर से ऐसे बात हुई है, बताओ क्या बोल रहे हो?

दरोगा: हां, कह दो अगर तुम्हारा मन हो तो बताओ। शाम को मुकदमा लिखा जाएगा।
व्यक्ति: तो सर... सर, वो हमारे ही गोली लगी, हम पे क्यों मुकदमा लिख रहे सर।

दरोगा: यार वो... गोली, समस्या यह है कि वहां कोई यह थोड़ी कह रहा कि एक तरफ से गोली चली। सब यही कह रहे हैं कि गोलियां चली हैं।
व्यक्ति: ठीक है सर, मैं पूछ रहा हूं।

दरोगा: ठीक है, फोन लगा के बात करके बताओ।


ये है मामला
14 अगस्त को गांव कुतुकपुर गोला के पास दो पक्षों में पुरानी रंजिश में विवाद के बाद फायरिंग हुई थी। धौलपुर के राजाखेड़ा के गांव डेरावली निवासी जितेंद्र गोली लगने से घायल हो गया था। मामले में घायल पक्ष की ओर से 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वीडियो में जिस युवक की आवाज आ रही है। वह घायल पक्ष का परिचित योगेंद्र बताया गया है। वह भी फायरिंग की घटना के समय मौजूद था। दरोगा पीड़ित पक्ष के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कर रहे हैं। इसी बीच रुपयों की बात होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed