{"_id":"69b79852888f6f06f5004155","slug":"tea-vendor-bludgeoned-to-death-while-sleeping-at-shop-in-tundla-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: टूंडला में चाय विक्रेता की हत्या, बेरहमी से कुचल दिया गया उसका सिर; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: टूंडला में चाय विक्रेता की हत्या, बेरहमी से कुचल दिया गया उसका सिर; पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:12 AM IST
विज्ञापन
सार
फिरोजाबाद के टूंडला में चाय की दुकान पर सो रहे 45 वर्षीय दुकानदार की सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना सुबह बेटे ने दी, पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगालकर हत्या के कारणों की जांच कर रही है।
दुकानदार का फाइल फोटो और मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र में सोमवार सुबह एक चाय विक्रेता की हत्या का मामला सामने आया। जरौली कला बाईपास पर पुल के पास चाय की दुकान पर सो रहे 45 वर्षीय दुकानदार की अज्ञात लोगों ने भारी वस्तु से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।
थाना टूंडला क गांव उलाऊ निवासी तेजपाल पुत्र शेर सिंह ने हाल ही में 8 मार्च को जरौली कट के पास अपनी चाय-नाश्ते की दुकान शुरू की थी। रात नौ बजे करीब घर से दुकान पर सोने चले गए थे। बेटे कुलदीप को घर भेज दिया था। रात में अज्ञात बदमाशों ने उनके सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी तब हुई जब तेजपाल का बेटा कुलदीप सुबह करीब 6 बजे दुकान पर पहुंचा। उसने अपने पिता को खून से लथपथ मृत अवस्था में पाया। कुलदीप ने तुरंत पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह, चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया और एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि हत्या क कारणों कि जांच की जा रही है। दुकान खोलने से लेकर अन्य पहलुओं को जांच में शामिल किया गया है। आसपास के सीसीटीवी खांगले जा रहे हैं। जल्दी हत्या का खुलासा किया जाएगा ।
Trending Videos