सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourists Unable to Obtain Tickets at Taj Mahal Due to Server Downtime

ताज के दीदार को तरसे: सर्वर ने दिया धोखा, ऑनलाइन टिकट के लिए परेशान रहे पर्यटक; अमानती घर पर भी लगी लंबी कतार

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 05 Apr 2026 11:06 AM IST
विज्ञापन
सार

ताजमहल देखने पहुंचे पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुहाने माैसम में उन्हें टिकट के लिए परेशान होना पड़ा। पैसे कटने के बाद भी ऑनलाइन टिकट नहीं मिला। 

Tourists Unable to Obtain Tickets at Taj Mahal Due to Server Downtime
ताज पर लगी पर्यटकों की कतार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

सुहाने मौसम का लुत्फ उठाने पहुंचे हजारों पर्यटकों के लिए शनिवार का दिन यादगार तो रहा लेकिन अव्यवस्थाओं ने उन्हें परेशान किया। ताजमहल के पश्चिमी गेट पर सर्वर डाउन होने से ऑनलाइन टिकट के लिए पर्यटक परेशान रहे। वहीं अमानती घर (क्लॉक रूम) पर सामान जमा करने के लिए भी कतार में लगकर लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी।
Trending Videos


शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक सर्वर डाउन होने से ऑनलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था चरमरा गई। कई पर्यटकों के मोबाइल से टिकट के पैसे तो कट गए लेकिन क्यूआर कोड जेनरेट नहीं हुआ। देहरादून के पर्यटक रवि कुमार ने बताया कि मैंने ऑनलाइन टिकट बुक करने की कोशिश की। बैंक से पैसे भी कट गए, लेकिन टिकट नहीं मिला। मजबूरी में दोबारा काउंटर से टिकट लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम ने बढ़ाई ताज की खूबसूरती
तमाम दिक्कतों के बावजूद शनिवार को मौसम मेहरबान रहा। ठंडी हवा और सुहाना मौसम होने से 45 हजार से अधिक देशी-विदेशी सैलानियों ने संगमरमरी स्मारक का दीदार किया। इसमें 15 साल से कम उम्र के बच्चों का प्रवेश निशुल्क है। पर्यटकों ने मुख्य गुंबद और डायना बेंच के पास सेल्फी ली और अपने सुनहरे पलों को कैमरे में कैद किया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed