{"_id":"6982678ce39972c55b082504","slug":"troubled-by-her-lovers-blackmailing-a-woman-hanged-herself-to-death-agra-news-c-25-1-agr1034-980945-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्रेमी की ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्रेमी की ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने फंदा लगाकर दी जान
आगरा। शहर में एक और महिला ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर जान दे दी। मृतका के पति की कोरोना से मौत हो गई थी। आरोप है कि फिरोजाबाद के युवक ने दोस्ती की। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जेवर हड़प लिए। अब अपने हिस्से की संपत्ति बेचने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos
मृतका फिरोजाबाद की रहने वाली थी। उनके भाई ने पुलिस को बताया कि बहन की शादी सदर क्षेत्र में हुई थी। बहनोई की कोरोना काल में मौत हो गई थी। तब से नई बस्ती, संत टाकीज के पास, फिरोजाबाद का मयंक जैन उर्फ शैंकी उनसे बात करने लगा। बहन को शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाने लगा। उसने बहन पर दबाव बनाया कि अपने हिस्से की संपत्ति को बेच दे। इस दाैरान रुपयों की भी मांग करता था। बहन से 22 तोला सोने के गहने भी ले लिए। नए साल पर बच्चों की छुटिटयां थीं। तब बहन मायके आई थीं। तब आरोपी घर आया। बहन से संपत्ति नहीं बेचने पर विवाद करने लगा। कहा कि शादी नहीं करेगा। उसने आत्महत्या के लिए भी बोला। इस बारे में बहन ने उन्हें बताया। इसके बावजूद वह दबाव बना रहा था। उसने मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना लिए थे। इन्हें वायरल करने की धमकी दी थी। इससे परेशान होकर बहन ने 29 जनवरी को फंदा लगाकर जान दे दी। वह घर पहुंचे तो दोनों बेटियों ने बताया कि मयंक के धमकाने के बाद मां ने आत्महत्या कर ली। सोमवार शाम पुलिस को लिखित शिकायत की। एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।