फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Containers Collide on Agra-Gwalior Highway, Drivers Escape Unhurt

यूपी: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर भीषण भिड़ंत, सैंया चौराहे पर टकराए दो कंटेनर; चालक बाल-बाल बचे

Fri, 16 Oct 2026 01:09 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 16 Oct 2026 01:09 PM IST
सार

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर सैंया चौराहे के पास शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दो कंटेनर आपस में टकरा गए। टक्कर में एक कंटेनर की चालक केबिन क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन दोनों चालक सुरक्षित बच गए।
 

विज्ञापन
Two Containers Collide on Agra-Gwalior Highway, Drivers Escape Unhurt
सैंया चौराहे पर टकराए दो कंटेनर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर सैंया चौराहे के पास दो कंटेनर आपस में टकरा गए। इस भीषण हादसे में दोनों कंटेनरों के चालक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


यह घटना शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे हुई। आगरा की ओर से एक कंटेनर सैंया चौराहे से खेरागढ़ की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान धौलपुर की ओर से तेज गति से आ रहे दूसरे कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि धौलपुर से आ रहे कंटेनर की चालक केबिन एक तरफ से क्षतिग्रस्त होकर घूम गई।


हादसे के समय चौराहे पर राहगीरों की संख्या कम थी, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। यदि उस समय अधिक लोग वहां मौजूद होते तो यह हादसा और भी भयावह हो सकता था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed