Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP: Five-Year Friendship Turns into Love, Two Women Insist on Marriage Despite Family Opposition

यूपी: पांच साल पुरानी दोस्ती प्यार में बदली, अब शादी की जिद पर अड़ी युवतियां; थाने में भी न मानी दोनों

Mon, 16 Nov 2026 02:46 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 16 Nov 2026 02:46 PM IST
सार

यूपी के फिरोजाबाद में पांच साल पुरानी दोस्ती प्यार में बदल गई। अब दो युवतियां शादी की जिद पर अड़ी हैं। परिजनों के विरोध करने पर बगावत पर उतर आईं। मामला थाने पहुंचा। पुलिस और परिजनों के समझाने पर भी दोनों युवतियां नहीं मानी।

विज्ञापन
UP: Five-Year Friendship Turns into Love, Two Women Insist on Marriage Despite Family Opposition
फाइल फोटो - फोटो : ani

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अलग अलग समाज की दो युवतियां एक दूसरे के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गईं। परिजन की सूचना पर पुलिस दोनों युवतियों को काउंसलिंग के लिए थाने लाई है, जहां काफी समझाने के बावजूद युवतियां एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई हैं।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली दो युवतियां आपस में सहेली हैं। अलग-अलग समाज की रहने वाली युवतियां पिछले पांच वर्षों से एक दूसरे के सम्पर्क में थीं, उनका घर भी आमने-सामने है। समय बीतने के साथ दोनों की दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि वो प्यार में बदल गई। 
विज्ञापन


दोनों एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगीं। सोमवार को दोनों युवतियां एक ही घर में साथ रहीं। जब परिजन ने इस बात पर नाराजगी जताई तो बात बिगड़ गई। दोनों युवतियों ने अपने-अपने परिवार वालों से बगावत कर दी। दोनों शादी करने की जिद पर अड़ गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची शिकोहाबाद पुलिस युवतियों को साथ में थाने ले आई। जहां दोनों की पुलिस काउंसलिंग कर रही है। लगभग एक घण्टे के प्रयास के बावजूद युवतियां एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई हैं। दोनों के परिवारीजन भी थाने में अपनी-अपनी बेटियों को समझाने में लगे हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed