फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vice President visit Agra: Officials reviewed security arrangements in agra

उपराष्ट्रपति का आगरा दाैरा: त्रिस्तरीय रहेगा सुरक्षा घेरा...100 जवान होंगे तैनात, अधिकारियों ने देखी तैयारी

Wed, 24 Dec 2025 02:00 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 24 Dec 2025 02:00 AM IST
सार

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खेल स्पर्धा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके दाैरे को लेकर आगरा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
Vice President visit Agra: Officials reviewed security arrangements in agra
उपराष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार को आगरा आएंगे। अपराह्न तीन बजे वह विशेष विमान से खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेंगे जहां उनके लिए रेड कारपेट बिछेगा। सुरक्षा में 100 जवान और कमांडो रहेंगे। प्रधानमंत्री की तरह उपराष्ट्रपति के चारों तरफ त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में खतरे का आकलन किया था जिसके बाद उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस और आईटीबीपी के बजाय नए प्रोटोकॉल में सीआरपीएफ की विशेष विंग को दी गई है। उनके काफिले में बुलेट प्रूफ गाड़ियों से लेकर जैमर युक्त वाहन शामिल हैं। जेड प्लस श्रेणी का सुरक्षा दस्ता हर वक्त साथ रहेगा। एक घंटे तक उपराष्ट्रपति एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में रहेंगे।
विज्ञापन


वीआईपी दौरे को लेकर मंगलवार को दिनभर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे। शाम को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की। उपराष्ट्रपति बनने के बाद सीपी राधाकृष्णन का यह पहला आगरा दौरा है। वह सदर स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खेल स्पर्धा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। एयरपोर्ट के अजीत नगर गेट से प्रतापपुरा चौराहा होते हुए स्टेडियम तक दोपहर में मार्ग परिवर्तित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





सर्किट हाउस में दुरुस्त की गईं व्यवस्थाएं
वीआईपी दौरे के लिए सर्किट हाउस की न्यू और ओल्ड बिल्डिंग व एनेक्सी में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं। मीटिंग व रेस्ट रूम में रूम हीटर लगाए हैं। नया तौलिया, साबुन व वॉश बेसिन बदले गए हैं। प्रतापपुरा स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस भी वीआईपी मूवमेंट के दौरान आरक्षित रहेगा।


उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में हुई थी चूक
जून 2025 में तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पत्नी के साथ आगरा आए थे। तब उनकी सुरक्षा में चूक हो गई थी। भाजपा के कुछ नेता बिना अनुमति एयरपोर्ट के अंदर उपराष्ट्रपति के पास तक पहुंच गए थे। सीपी राधाकृष्णन सितंबर 2025 में उपराष्ट्रपति बने थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed