सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vindesh tops Agra in UP Board 10th exam results

UP Board 10th Result: शिक्षक की बेटी का कमाल, आगरा में 96.50% अंकों के साथ विंदेश ने किया हाईस्कूल में टाॅप

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 23 Apr 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम में आगरा की बेटी विंदेश ने 96.50% अंकों के साथ जिले में टाॅप किया है। विंदेश किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। पिता शिक्षक हैं, जबकि मां गृहणी हैं।

Vindesh tops Agra in UP Board 10th exam results
विंदेश अपने परिवार के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी बोर्ड हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में आगरा की फतेहाबाद तहसील के गांव ककरीली बेहड़ी निवासी किसान परिवार की बेटी विन्देश ने जिले में टाॅप किया है। विंदेश के पिता प्राइवेट शिक्षक हैं। मां गृहणी हैं। बाबा किसानी करते हैं। चार भाई-बहनों में विन्देश सबसे बड़ी हैं। 
Trending Videos


दूसरे नंबर की बेटी विशाखा हैं, जो कक्षा नाै में पढ़ रही है। तीसरे नंबर का भाई प्रशांत कक्षा सात में पढ़ता है, सबसे छोटा भाई हर्ष कक्षा पांच में है। हाईस्कूल में आगरा जिले की टाॅपर विंदेश ने बताया कि स्कूल से आने के बाद पांच से छह घंटे घर पर पढाई करती थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

उन्होंने बताया कि पढाई में पिता ने सहयोग किया। वह आगे नीट की तैयारी कर चिकित्सक बनाना चाहती हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं देकर जरूरतमंदरों की सहायता कर सकें।  सावित्री देवी सामान्य किसान परिवार से हैं।

टाॅप-10 छात्र-छात्राएं
1. विंदेश- 96.50% (एसबी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज नगला देवहंस, फतेहाबाद)
2. मुस्कान- 96.17% (जीएस पब्लिक इंटर कॉलेज, कुबेरपुर)
3. अभिषेक कुमार- 96.00% (मां कैला देवी हायर सेकेंडरी स्कूल, बाह रोड, फतेहाबाद)
4. लोकेश- 95.83% (श्री सोवरन सिंह इंटर कॉलेज, सबले का पुरा, फतेहाबाद)
5. अंत्रिका राजपूत- 95.67% (सिद्धांतराज इंटर कॉलेज, जैतपुर, बाह)
6. राधिका- 95.50% (कृष्णा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, अरनौटा)
7. मयंक बाबू- 95.17% (श्री सोवरन सिंह इंटर कॉलेज, सबले का पुरा,फतेहाबाद)
8. नंदनी कुशवाह- 94.83% (मॉर्निंग रेज इंटर कॉलेज, नवामील)
8. वंशिका- 94.83% (एलएस त्यागी एचएसएस, खमानपुरा, इरादतनगर)
9. दीपिका- 94.67% (श्री नत्थीलाल इंटर कॉलेज, गढ़ी जहान सिंह, शमसाबाद)
9. अशिका- 94.67% (सिद्धांतराज इंटर कॉलेज, जैतपुर, बाह)
10. अभय शर्मा- 94.50% (गणपति विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जौनई)





 

10वीं मुस्कान को मिले 96.17% अंक, आगरा में हासिल किया दूसरा स्थान
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में आगरा की मुस्कान यादव ने 96.17% अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। प्रदेश स्तर पर भी टॉप-10 में जगह बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मुस्कान का सपना आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है। कुबेरपुर स्थित जीएस पब्लिक स्कूल की छात्रा मुस्कान यादव किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता नीरज यादव किसान हैं, मां अभिलेश देवी गृहिणी हैं। मुस्कान परिवार की सबसे बड़ी संतान हैं। उनकी छोटी बहन नीलम और भाई गुलशन भी इसी स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। मुस्कान ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को दिया है। उनका कहना है कि मां ने हर कदम पर मार्गदर्शन और प्रेरणा दी। वहीं पिता नीरज यादव ने भावुक होकर कहा कि बेटी जहां तक पढ़ना चाहेगी, वह हर संभव प्रयास कर उन्हें पढ़ाएंगे, चाहे इसके लिए उन्हें अपनी जमीन ही क्यों न बेचनी पड़े। स्कूल की डायरेक्टर डॉ. रेखा यादव, प्रिंसिपल पवन कुमार और प्रबंधक सत्य प्रकाश ने मुस्कान को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed