{"_id":"69d6617697b2c8070c0fed7a","slug":"water-supply-in-agra-to-be-suspended-for-48-hours-2026-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में जलसंकट: 48 घंटे प्यासे रहेंगे 100 से अधिक इलाके, इन क्षेत्रों में किल्लत; टैंकर के लिए यहां करें फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में जलसंकट: 48 घंटे प्यासे रहेंगे 100 से अधिक इलाके, इन क्षेत्रों में किल्लत; टैंकर के लिए यहां करें फोन
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 08 Apr 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में बृहस्पतिवार शाम से जलसंकट गहरा जाएगा। 100 से अधिक इलाके बूंद-बूंद पानी के लिए तरस जाएंगे। ऐसे में लोग अपने क्षेत्र में पानी के टैंकर मंगा सकते हैं। इसके लिए नंबर भी जारी किए गए हैं।
जल संकट, Water crisis
- फोटो : AI Generated
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के छत्ता और लोहामंडी क्षेत्र में 100 से अधिक इलाके अगले 48 घंटे प्यासे रहेंगे। गली, मुहल्ले, कॉलोनियों में 55 हजार से अधिक आबादी के लिए बृहस्पतिवार शाम से शुक्रवार तक पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी।
जलकल विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। छत्ता जोन में पानी की टंकी साफ होगी। सुभाष पार्क, नाई की मंडी, मंटोला, तेरहा सदर, हल्का मदन, कटरा नील, गालिबपुरा, ढाकरान इलाकों में दो दिन पानी नहीं आएगा। लोहामंडी जोनल पंपिंग स्टेशन स्थित पुराने टैंक की सफाई के चलते केदार नगर, आनंदपुरम, अशोक विहार, नगला पृथ्वीनाथ, 100 फुटा रोड, शंकरपुरी कॉलोनी, रामनगर पुलिया आदि क्षेत्र में जलापूर्ति बंद रहेगी।
Trending Videos

जलकल महाप्रबंधक अरुण कुमार राजपूत ने कहा प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर से पानी की आपूर्ति की जाएगी। हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। छत्ता जोन में सुभाष पार्क टंकी की सफाई होगी। लोहामंडी जोन में केदार नगर जोनल पंपिंग स्टेशन का भूमिगत जलाशय की सफाई होगी।
टैंकरों के लिए यहां करें फोन
जलकल विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन क्षेत्रों में पानी की अधिक किल्लत होगी, वहां टैंकरों के जरिए पानी भेजा जाएगा। नागरिक सहायता के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
टोल फ्री नंबर : 1800-2702722
कंट्रोल रूम : 8192095401
क्षेत्रीय अवर अभियंता
छत्ता जोन : 8192095951
लोहामंडी जोन : 8192095952