सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather will remain normal for two days, chances of rain again from 3 April

UP Weather: अभी दो दिन सामान्य रहेगा मौसम, तीन अप्रैल से फिर बारिश के आसार; रात में ठंडी हवा से राहत

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 01 Apr 2026 10:07 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में आंधी-बारिश से मौसम ठंडा हुआ, लेकिन कई जगह होर्डिंग और पेड़ गिरने से नुकसान हुआ। रुनकता में दीवार गिरने से महिला घायल हुई, मौसम विभाग ने फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Weather will remain normal for two days, chances of rain again from 3 April
UP Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मौसम की उठापटक के बीच मंगलवार को आई आंधी बारिश ने शहर के मौसम का मिजाज बदल दिया। दिन में गर्मी से परेशान शहरवासियों के लिए भले ही बारिश की बूंदें सुकून लेकर आईं। हालांकि आंधी के बाद शहर में तमाम स्थानों पर होर्डिंग गिर पड़े। कई स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं टूटकर गिरीं तो रुनकता में पुलिस चौकी की दीवाल गिरने से महिला घायल हो गई। देहात में कई क्षेत्रों में आंधी-बारिश के बाद घंटों बिजली गुम रही।
Trending Videos


पिछले सप्ताह सोमवार को बारिश के बाद शहरवासियों को गर्मी से कुछ निजात मिली थी। दिन बीतते तापमान में क्रमिक वृद्धि ने लोगों को परेशान किया। बहुमंजिला इमारतों में रहने वालों को एसी चलाने पड़े। मंगलवार को भी दिन में तेज धूप निकली और अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया लेकिन शाम 5 बजते-बजते आसमान में हल्के बादल छाए और हवा चलने से लोग राहत महसूस करने लगे। रात करीब 8 बजे पहले आंधी आई और इसके बाद करीब 10-15 मिनट की तेज बारिश के बाद मौसम में ठंडक का अहसास होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने देर रात आंधी का अलर्ट जारी किया। हालांकि अगले 24 घंटे मौसम सामान्य रहने और इसके बाद 3-4 अप्रैल को फिर से बारिश का यलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। दो पश्चिमी सक्रिय विक्षोभ के प्रभाव से आगामी 6 अप्रैल तक अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। विगत रात्रि शहर का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed