{"_id":"608bdec58ebc3e8d30546cf3","slug":"wedding-industry-loss-of-rs-750-crore-in-a-month-due-to-coronavirus-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की दूसरी लहर का असर: वेडिंग इंडस्ट्री को एक महीने में 750 करोड़ रुपये का झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की दूसरी लहर का असर: वेडिंग इंडस्ट्री को एक महीने में 750 करोड़ रुपये का झटका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 30 Apr 2021 04:11 PM IST
विज्ञापन
सार
वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि आगरा मंडल में डेकोरेशन का कारोबार इस सहालग में 350 करोड़ रुपये का बुक था। इनमें से महज 50 करोड़ का कारोबार ही रह गया है।
मास्क लगाकर सात फेरे लेते दूल्हा और दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आगरा में कोरोना संक्रमण की तेज होती रफ्तार से लोगों ने शादी में मेहमान बनने से दूरी बना ली है। इसका सीधा असर वेडिंग इंडस्ट्री पर दिखाई देने लगा है। शादियों में उल्लास, उत्साह और उमंग पहले से कम है। जिन घरों में शादियां हैं, उन्होंने अपना बजट आधे से भी कम कर दिया है। यही कारण है कि 18 अप्रैल से शुरू हुआ सहालग से लेकर जुलाई तक के सहालग में रद्द होने वाली बुकिंग 75 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
Trending Videos
इन सहालगों में आगरा के अलावा मंडल में आने वाले फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, मथुरा, भौगांव, टूंडला, शिकोहाबद आदि शहरों में वेडिंग इंडस्ट्री को एक हजार करोड़ में से साढ़े सात सौ करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। पिछले कई हफ्तों से लगातार बुकिंग रद्द हो रही हैं। डेकोरेटर, इवेंट मैनेजर, कैटरर्स आदि संचालकों के खर्चे तक नहीं निकल पा रहे हैं। 50 और 100 मेहमानों की क्षमता वाले कई मैरिज होमों में दूल्हा-दुल्हन के परिजनों के अलावा बाहर के एक-दो लोग ही दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेकोरेशन: 300 करोड़ का कारोबार प्रभावित
आगरा मंडल में डेकोरेशन का कारोबार इस सहालग में 350 करोड़ रुपये का बुक था। इनमें से महज 50 करोड़ का कारोबार ही रह गया है। यूपी वेडिंग इंडस्ट्री संस्था के सदस्य स्वप्निल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि अभी तक डेकोरेशन से जुड़े कारोबारी 300 करोड़ रुपये का घाटा उठा चुके हैं। डेकोरेशन कारोबारी अंशू देव ने बताया कि दिसंबर तक राहत मिलने की उम्मीद कम ही है।
कैटरर्स को सबसे अधिक नुकसान
विवाह समारोहों में सबसे ज्यादा नुकसान कैटरर्स का हुआ है। ज्यादातर कैटर्स के आर्डर निरस्त हो चुके हैं। कुछेक जगह पर 100 से 200 लोगों तक का खानपान का इंतजाम किया जा रहा है। यूपी वेडिंग इंडस्ट्री संस्था के समन्वयक संजय अग्रवाल ने बताया कि ऐसे में इस इंडस्ट्री से जुड़े कारीगर, हलवाई भी बेरोजगार हो गए हैं।
इवेंट में तिहाई रह गई कमाई
इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों को भी भारी नुकसान हुआ है। इस सीजन में 250 करोड़ रुपये के कारोबार का आकलन किया गया था। कोरोना के प्रतिबंध और शादियों के रद्द होने से यह 70 करोड़ रुपये रह गया है। रावी इवेंट्स के प्रबंध निदेशक मनीष अग्रवाल ने बताया कि 180 करोड़ रुपये का नुकसान इवेंट कंपनियों को हो चुका है।
मास्क पहनकर लिए फेरे
कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए शादियां सजगता का संदेश दे रही हैं। मास्क पहनकर फेरे लिए जा रहे हैं और आगे भी सजगता बरतने का वादा भी। शादियों में शामिल होने वाले मेहमानों की संख्या पहले से आधी भी नहीं है। शहर में ऐसी शादियां हो रही हैं जिनमें 50 लोग भी नहीं पहुंच रहे हैं। लोगों का मानना है कि कोरोना से बचाव की पहली जिम्मेदारी उन पर आती है। मोबाइल से ही शादी वाले घरों में बधाई दी जा रही है।
वैवाहिक समारोह में पति और पत्नी भी मास्क लगाकर स्टेज पर बैठ रहे हैं। यहां तक कि अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेने वाले पति और पत्नी के लिए हवन कुंड भी मेज पर रखा जा रहा है। इसके चारों ओर दूल्हा और दूल्हन फेरे ले रहे हैं। फतेहाबाद रोड स्थित होटल में हैदराबाद से आई युवती का विवाह आगरा के युवक से हुआ। शादी में वधू पक्ष से छह व वर पक्ष से आठ लोग ही शामिल हुए। इसी तरह सुल्तानपुरा के व्यापारी की बेटी की शादी मंदिर परिसर में हुई। दोनों पक्षों के 15 लोग शामिल हुए।