सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman accuses brother-in-law of rape, FIR lodged

Agra News: महिला ने जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 04 Feb 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses brother-in-law of rape, FIR lodged
विज्ञापन
आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक महिला ने जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी छह वर्ष पहले हुई थी। पति ने पिछले महीने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह दो बेटे और एक बेटी के साथ परिवार का भरण-पोषण कर रही है। आरोप लगाया कि रविवार को जेठ कमरे में आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी दी। ससुरालियों से शिकायत की तो उन्होंने गाली-गलौज की। ससुर भी आए दिन शराब के नशे में मारपीट करते हैं। पीड़िता का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed