{"_id":"6ac3425e2e8c882b6909852f","slug":"woman-left-home-with-lover-four-months-ago-found-dead-in-gujarat-body-kept-in-freezer-identified-after-27-days-2026-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चार माह पहले प्रेमी संग घर छोड़कर गई थी महिला, गुजरात में मिला शव; 27 दिन तक फ्रीजर में रखी रही लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चार माह पहले प्रेमी संग घर छोड़कर गई थी महिला, गुजरात में मिला शव; 27 दिन तक फ्रीजर में रखी रही लाश
Mon, 05 Oct 2026 12:45 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:45 PM IST
सार
फिरोजाबाद जिले से चार माह पहले प्रेमी संग घर छोड़कर गई महिला का गुजरात में शव मिला है। महिला की पहचान कराने के लिए 27 दिन तक फ्रीजर में शव रखा रहा। महिला की पहचान होने पर पति और बच्चों के डीएनए मिलान किया गया, इसके बाद पुलिस ने शव सौंपा।
विज्ञापन
firozabad murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के नगला बलुआ की रहने वाली विवाहिता चार माह पहले अपने पड़ोसी के साथ घर से चली गई। जिसका शव कच्छ गुजरात के बरसोवा थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे पड़ा मिला। गुजरात पुलिस ने 27 दिन तक शव को फ्रीजर में सुरक्षित रखा। पहचान होने पर उसके पति एवं बच्चों के डीएनए का मिलान किया।
पुष्टि होने के बाद गुजरात पुलिस ने शव को उसके परिजन को सौंप दिया। शनिवार रात स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। रविवार को गुजरात पुलिस ने आरोपी प्रेमी की तलाश में गांव में दबिश दी।
नगला बलुआ निवासी पूजा का पति लक्ष्मण फिरोजाबाद में चूड़ी कारखाने में मजदूरी करता है। वह अक्सर काम के सिलसिले में घर से बाहर रहता था। इसी दौरान ट्रक चालक एक युवक का महिला के घर आना-जाना शुरू हो गया। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और करीब चार माह पहले महिला अपने बच्चों को छोड़कर युवक के साथ घर से चली गई थी।

पुलिस ने महिला को बरामद भी किया था, लेकिन बाद में वह पति के साथ न रहकर आरोपी युवक के साथ चली गई। सात सितंबर को गुजरात के कच्छ क्षेत्र के बरसोवा थाना क्षेत्र में एक खेत में महिला का शव मिलने से खलबली मच गई।
शव की पहचान नहीं हो सकी तो पुलिस ने उसे फ्रीजर में रखवा दिया। करीब 27 दिन तक शव को फ्रीजर में रखकर पहचान के प्रयास किए गए। इसी दौरान गुजरात पुलिस को महिला के पति के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने स्थानीय पुलिस के माध्यम से पति और बच्चों को गुजरात बुलाया।
इसके बाद पति और बच्चों के डीएनए नमूने लेकर शव से मिलान कराया गया। डीएनए रिपोर्ट से पहचान की पुष्टि होने के बाद गुजरात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके पति को सौंप दिया। शनिवार रात शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि गुजरात पुलिस ने महिला के पति और अन्य परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।
आरोपी की तलाश में गांव पहुंची गुजरात पुलिस
महिला की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए गुजरात के आडेसर थाने के उपनिरीक्षक एचवी कांतरिया तीन पुलिसकर्मियों के साथ रविवार को शिकोहाबाद पहुंचे। टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ महिला के गांव पहुंचकर उसके पति और अन्य परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद महिला के साथ घर छोड़कर जाने वाले युवक की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी गई।