सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman molested in AC coach of Marudhar Express, accused flees from police station

Agra News: मरुधर एक्सप्रेस के एसी कोच में महिला से छेड़खानी, थाने से भागा आरोपी

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Woman molested in AC coach of Marudhar Express, accused flees from police station
छेड़खानी की सूचना पर पहुंचे जीआरपी सिपाही
विज्ञापन
आगरा। फोर्ट स्टेशन पर मंगलवार सुबह वाराणसी से जोधपुर जा रही मरुधर एक्सप्रेस के एसी कोच में हंगामा हो गया। महिला यात्री को छोड़ने गई बहन ने ट्रेन में सवार युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया। महिला के साथ परिजन भी स्टेशन पर आए थे। महिला के भाई के विरोध पर युवक और उसके साथियों ने पिटाई कर दी। जानकारी पर आरपीएफ कर्मी पहुंचे। युवक को जीआरपी के हवाले कर दिया। थाने पर भी महिला यात्री के परिजन आ गए। इस बीच आरोपी युवक भाग निकला। इस पर पीड़िता के परिजन ने नारेबाजी शुरु कर दी। जीआरपी कर्मियों ने उन्हें समझाकर शांत कराया। एक्स पर पोस्ट करने के बाद मामले की जांच सीओ जीआरपी को साैंपी गई है।
Trending Videos

सुबह 8:30 बजे की है। थाना रकाबगंज के ईदगाह क्षेत्र की महिला को रिश्तेदारी में जोधपुर जाना था। उन्होंने मरुधर एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कराया था। उन्हें छोड़ने के लिए मूलरूप से अलीगढ़ की रहने वाली बहन, बहनोई, भाई भी स्टेशन पर आए थे। महिला ट्रेन के बी-1 कोच में बैठ गईं। आरोप है कि ट्रेन में 8-10 युवक सवार थे। उन्होंने महिला यात्री की बहन पर फब्तियां कसना शुुरू कर दिया। पीड़िता के भाई ने देखा तो वह भी युवकों से मना करने लगे। इस पर युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। बहन ने शोर मचा दिया। यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर आरपीएफ के सिपाही आ गए। उन्होंने आरोपी युवक को पकड़ लिया। उसे फोर्ट जीआरपी को साैंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो एक्स पर किया पोस्ट
महिला के परिजन का आरोप है कि वे तहरीर देने के लिए जीआरपी थाने पहुंचे। मगर दरोगा ने कार्रवाई का आश्वासन देकर टरका दिया। बाद में पकड़े गए युवक को भी छोड़ दिया। पता चलने पर वे फिर से थाने पहुंचे और हंगामा और नारेबाजी कर दी। थाने पर हंगामे के दौरान बनाया गया वीडियो एक्स पर भी पोस्ट किया गया। इसकी जानकारी पर अधिकारी हरकत में आ गए। घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं।


मिठाई बांटते समय महिला से लगी थी युवक की कोहनी
सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि मामले की पड़ताल की गई। पता चला कि आरोपी युवक और उसके साथी वाराणसी से आ रहे थे। ट्रेन में महिला आई उस समय एक युवक मिठाई बांट रहा था। उसकी कोहनी महिला से लग गई। इस पर विवाद होने लगा। उसने माफी मांग ली। मामले की जानकारी के लिए दोनों पक्षों को थाने लाए थे। नाम, पता और मोबाइल नंबर नोट करने के बाद युवक को जाने दिया गया था। महिला से तहरीर देने के लिए कहा है। वह तहरीर देकर नहीं गई थीं। थाने से भागने के आरोपों की जांच की जा रही है। किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही होगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed